Parents ध्यान दें! बच्चों पर पढ़ाई का ज्यादा प्रेशर बन सकता है खतरनाक

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

Academic Pressure on Students: आज के समय में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई में आगे बढ़ें, अच्छा करियर बनाए और जिंदगी में सफल हो. लेकिन धीरे-धीरे स्टूडेंट्स पर यही जरूरत से ज्यादा प्रेशर बन जाता है, जो उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है.

विज्ञापन

Academic Pressure on Students: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा पढ़ाई और करियर में सबसे आगे रहे. लेकिन अक्सर सबसे आगे रहने की होड़ में हम बच्चों पर काफी प्रेशर डाल देते हैं. आज के दौर में कॉम्पिटिशन इतना बढ़ गया है कि माता-पिता को लगता है कि अगर बच्चा हर वक्त नहीं पढ़ेगा, तो वह पीछे रह जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह प्रेशर बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए कितना खतरनाक हो सकता है. 

विज्ञापन

Academic Pressure on Students: बच्चों पर प्रेशर कैसे बनता है?

  • हर समय अच्छे नंबर लाने की उम्मीद. 
  • दूसरे बच्चों से तुलना करना. 
  • हर एक्टिविटी में परफेक्ट बनने की चाह. 
  • फेल होने पर डांटना या सजा देना. 

Academic Pressure on Students: बच्चों पर ज्यादा प्रेशर के नुकसान

  • मानसिक तनाव बढ़ता है: बच्चे को हमेशा डर रहता है कि कहीं वो फेल न हो जाए. इससे वो अंदर ही अंदर परेशान रहने लगता है. 
  • आत्मविश्वास कम हो जाता है: जब बार-बार तुलना या डांट मिलती है, तो बच्चा खुद को कमजोर समझने लगता है और उसका कॉन्फिडेंस गिर जाता है. 
  • पढ़ाई से मन हट जाता है: ज्यादा दबाव के कारण बच्चे पढ़ाई को बोझ समझने लगते हैं और उससे दूर भागने लगते हैं. 
  • व्यवहार में बदलाव: कुछ बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं, गुस्सा करने लगते हैं या बिल्कुल चुप-चाप रहने लगते हैं. 

पेरेंट्स क्या करें?

  • बच्चे से खुलकर बात करें: बच्चे से पूछें कि उसे क्या पसंद है, किस चीज में दिक्कत आ रही है. उसे अपनी बात कहने का मौका दें. 
  • छोटी-छोटी उपलब्धियों को सराहें: हर बार बड़े रिजल्ट की उम्मीद न रखें.  बच्चे की छोटी कोशिशों की भी तारीफ करें. 
  • तुलना करना बंद करें: हर बच्चा अलग होता है. किसी और से तुलना करने से उसका मन टूटता है. 
  • पढ़ाई के साथ आराम भी जरूरी: बच्चों को खेलने, आराम करने और अपनी पसंद की चीजें करने का समय जरूर दें. 
  • असफलता को समझाएं: बच्चे को बताएं कि फेल होना गलत नहीं है, बल्कि उससे सीखना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: डिग्री के साथ एक्सपीरियंस भी, जानें फ्रेशर्स के लिए इंटर्नशिप पाने का सक्सेस मंत्र

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola