इस बीटेक कॉलेज के आगे IIT भी फेल! Microsoft ने दिया 45 लाख का Highest Package

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Jan 2026 11:50 AM

विज्ञापन

MANIT भोपाल (क्रेडिट-सोशल मीडिया)

MANIT Bhopal Best BTech College: मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल, जिसे NIT भोपाल के नाम से भी जाना जाता है, देश और मध्य प्रदेश के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है. आइए, जानते हैं कि यहां का प्लेसमेंट कैसा है और यहां किस आधार पर एडमिशन मिलता है.

विज्ञापन

MANIT Bhopal Best BTech College: मैनेजमेंट, मेडिकल या फिर इंजीनियरिंग की बात हो, मध्य प्रदेश में एक से एक बेहतरीन कॉलेज हैं. 12वीं के बाद अगर आपको इंजीनियरिंग की पढ़ाई करनी है तो भोपाल इसके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में गिना जाता है. यहां की रैंकिंग, प्लेसमेंट और पढ़ाई, इस कॉलेज को बीटेक करने वालों की पहली पसंद बनाता है.

MANIT Bhopal NIRF Ranking 2025: देखें भोपाल के इस कॉलेज की रैंकिंग

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल, जिसे NIT भोपाल के नाम से भी जाना जाता है, देश और मध्य प्रदेश के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है. यहां की रैंकिंग भी अच्छी है. वर्ष 2025 NIRF Ranking के अनुसार, बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज (Best Engineering College) की रैंकिंग में इस कॉलेज को 81वां स्थान प्राप्त है. साथ ही यहां का स्कोर 48.26 है.

MANIT Bhopal Courses: कौन-कौन से कोर्स हैं?

MANIT भोपाल इंजीनियरिंग और टेक्निकल विषय की पढ़ाई के लिए जाना जाता है. इसकी स्थापना 1960 में की गई थी. यह भारत के टॉप NIT में शामिल है. यहां विभिन्न ब्रांच में बीटेक और एमटेक जैसे कोर्स ऑफर किए जाते हैं.

MANIT Bhopal Placement: एनआईटी भोपाल का प्लेसमेंट है शानदार

MANIT Bhopal के इस कॉलेज के प्लेसमेंट की बात करें तो पढ़ाई के साथ-साथ यहां का प्लेसमेंट भी शानदार है. यहां Goldman Sachs, Flipkart, Bajaj, Oracle, Samsung, Amazon, Microsoft, Xiaomi, TCS जैसी बड़ी कंपनी प्लेसमेंट में शामिल होती है. वर्ष 2021-22 के प्लेसमेंट में यहां के कंप्यूटर साइंस ब्रांच (CS Branch Student) के स्टूडेंट को 45.03 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला था. ये पैकेज Microsoft की ओर से दिया गया. 

MANIT Bhopal Admission: कैसे मिलता है एडमिशन?

भोपाल के इस इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन पाना इतना आसान नहीं है. यहां दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा पास करनी पड़ती है. BTech Courses में प्रवेश के लिए JEE Main के आधार पर होता है. परीक्षा पास करने के बाद JoSAA/CSAB के माध्यम से एडमिशन ले सकते हैं. वहीं MTech में प्रवेश के लिए GATE और CCMT के अनुसार दाखिला मिलता है.

यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस हो रहा डाउन, 2026 में छा जाएगा ये BTech ब्रांच, IT सेक्टर में बढ़ी डिमांड

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola