टेक कंपनियों में लाखों का पैकेज, कंप्यूटर साइंस नहीं BTech का ये ब्रांच बन रहा मास्टर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 Dec 2025 2:25 PM
IT Engineering Jobs 2025: ऑफिस स्टाफ की सांकेतिक फोटो (AI generated)
IT Engineering Jobs 2025: आज हर सेक्टर डिजिटल हो चुका है और हर कंपनी को IT प्रोफेशनल्स की जरूरत है. बैंकिंग हो या हेल्थकेयर, एजुकेशन हो या ई-कॉमर्स, हर जगह IT इंजीनियर की डिमांड लगातार बढ़ रही है. टेक कंपनियों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से तगड़ा प्लेसमेंट किसी और ब्रांच में हो रहा है.
IT Engineering Jobs 2025: आज हर छोटा-बड़ा बिजनेस टेक्नोलॉजी पर निर्भर है, ऐसे में IT इंजीनियर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. Software, Data, Cloud, Cyber Security और AI जैसे सेक्टर IT इंजीनियरिंग को और भी मजबूत बना रहे हैं. यही वजह है कि 2025 में IT Engineering Jobs को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि कंप्यूटर साइंस से तगड़ा प्लेसमेंट BTech इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन ब्रांच में होने लगा है.
BTech कंप्यूटर साइंस से तगड़ा प्लेसमेंट
टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से ECE स्टूडेंट्स को भी सॉफ्टवेयर, डेटा और IT रोल्स में तगड़ा प्लेसमेंट मिलने लगा है. आज कई टॉप कंपनियों में BTech IT और ECE ब्रांच के स्टूडेंट्स कंप्यूटर साइंस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं, जिससे इन ब्रांचेज की वैल्यू और करियर स्कोप दोनों तेजी से बढ़े हैं.
सबसे बड़ा उदाहरण NIT वारंगल है, जहां BTech Electronics Communication ब्रांच का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार रहा है. यहां ECE ब्रांच का हाईएस्ट पैकेज 64 लाख रुपये सालाना तक पहुंचा है, जो कई बार कंप्यूटर साइंस ब्रांच को भी पीछे छोड़ देता है. इस साल NIT वारंगल में कुल 1225 जॉब ऑफर मिले, जिनमें से 1201 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए नौकरी हासिल हुई.
IT Engineering Jobs 2025 सैलरी और ग्रोथ का क्या है हाल?
IT Engineering Jobs 2025 में सैलरी काफी आकर्षक है. फ्रेशर्स को 4 से 8 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलना आम बात हो गई है. जिनके पास अच्छी स्किल्स, प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप का अनुभव है, उन्हें इससे भी ज्यादा ऑफर मिल रहा है. 3 से 5 साल के अनुभव के बाद IT इंजीनियर की सैलरी 12 से 25 लाख रुपये सालाना तक पहुंच सकती है. कुछ खास टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स इससे भी ज्यादा कमाई कर रहे हैं.
आईटी सेक्टर में नौकरी की सुरक्षा, अच्छी सैलरी और तेजी से ग्रोथ तीनों मिलती हैं. टेक्नोलॉजी कभी रुकने वाली नहीं है, इसलिए IT इंजीनियर की जरूरत भी हमेशा बनी रहेगी. अगर आपको कंप्यूटर और नई टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है, तो यह करियर आपको एक बेहतर भविष्य दे सकता है.
यह भी पढ़ें: BTech Cyber Security या Cloud Computing, 12वीं के बाद कौन सा टेक करियर बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










