ePaper

Bihar School Timings: बिहार के इन जिलों में बदल गया है स्कूलों का समय, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Updated at : 16 May 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
_Bihar School Timings

_बिहार स्कूल का समय

Bihar School Timings in Hindi: भीषण गर्मी को देखते हुए बिहार के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. दोपहर 11 बजे के बाद कक्षाओं पर रोक लगाई गई है. बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं. अभिभावकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bihar School Timings in Hindi: राज्यभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. दिन चढ़ते ही तेज धूप और लू ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को परेशान कर दिया है. स्वास्थ्य पर इसके प्रतिकूल असर को देखते हुए कई जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है. कहीं दोपहर बाद की पढ़ाई पर रोक लगा दी गई है, तो कहीं कक्षाएं सिर्फ एक घंटे तक सीमित कर दी गई हैं. 

मुजफ्फरपुर: 12 से 17 मई तक दोपहर बाद की कक्षाएं बंद

जिला प्रशासन ने 11 मई को आदेश जारी करते हुए कहा है कि 12 से 17 मई 2025 तक जिले के सभी सरकारी, निजी, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों में दोपहर से पहले 11:30 बजे के बाद कोई भी शैक्षणिक गतिविधि नहीं चलेगी. आदेश का पालन सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य होगा. 

बेगूसराय: 13 से 25 मई तक दोपहर 11 बजे के बाद पढ़ाई बंद

बेगूसराय में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने 12 मई को आदेश जारी किया. इसके तहत 13 से 25 मई तक जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दोपहर 11 बजे के बाद कक्षाएं नहीं चलेंगी. यह कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. 

पढ़ें: Vyomika Singh Education: कैसे बनी व्योमिका सिंह वायुसेना की शेरनी? जानें शिक्षा, करियर और वीरता की कहानी

सारण: 20 मई तक दोपहर 11 बजे के बाद नहीं होंगी कक्षाएं

सारण जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए 12 मई को आदेश जारी किया गया. 20 मई तक जिले के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 बजे के बाद पढ़ाई पर रोक लगा दी गई है. 

गया: 16 से 19 मई तक सिर्फ 1 घंटे चलेगी पढ़ाई

गया जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 16 से 19 मई तक स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में कक्षाएं सिर्फ सुबह 10 से 11 बजे तक ही संचालित होंगी. पहले यह समय सुबह 8 से 12 बजे तक था. आदेश में कहा गया है कि सभी स्कूल व कोचिंग संस्थान इसका कड़ाई से पालन करें. 

Bihar School Timings: बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी सुझाव

गर्मी के इस दौर में अभिभावकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. बच्चों को लू से बचाने के लिए निम्न उपाय अपनाएं. दोपहर 11 बजे के बाद बच्चों को बाहर न निकलने दें. बच्चों को हल्के सूती कपड़े पहनाएं और तली-भुनी चीजों से परहेज कराएं. स्कूल से लौटने के बाद उन्हें पर्याप्त पानी, नींबू पानी या ORS दें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. यह सुनिश्चित करें कि बच्चे सुबह खाली पेट स्कूल न जाएं.  बच्चों को घर में ठंडी जगह पर आराम करने दें और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें.  

पढ़ें: पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले एयर मार्शल भारती, झारखंड के इस स्कूल से की है पढ़ाई 

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन