जल्द शुरू होने जा रहा बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन, जाने पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27, ऐसे करें Online Apply

Bihar Post Matric Scholarship Image (AI Generated)

Bihar Post Matric Scholarship: क्या आप भी मैट्रिक पास हो चुके है और आगे की पढ़ाई के लिए पैसे को लेकर चिंतित हैं, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं हैं. हम यहां बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के बारे मे बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Post Matric Scholarship: बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम बिहार के स्टूडेंट्स के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है. यह योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं. इसका मुख्य उद्देश्य मैट्रिक पास आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स को आगे की पढ़ाई के लिए फाइनेंशियल मदद प्रदान करना है.

मैट्रिक के बाद आप चाहे जो भी पढ़ाई कर रहे हैं, जैसे इंटर, ग्रेजुएशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक, मेडिकल इत्यादि इन सब पढ़ाई के लिए आप इस स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कब कर सकते हैं आवेदन ?

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन अब शुरू ही होने वाला है. शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए फ्रेश आवेदन आमतौर पर जुलाई से सितंबर के बीच शुरू हो जाते हैं. इस वर्ष भी ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 15 जुलाई से हो रही है.

बिहार शिक्षा विभाग ने शेयर की पोस्ट

View on Instagram

कौन स्टूडेंट्स हैं इस योजना के लिए पात्र ?

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के लिए सबसे पहली पात्रता है आप बिहार के स्थायी निवासी होने चाहिए. यह योजना बिहार के सिर्फ OBC (पिछड़ा वर्ग), EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग), SC (अनुसूचित जाति) और ST (अनुसूचित जनजाति) के स्टूडेंट्स के लिए है. इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कम से कम 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में आगे की शिक्षा प्राप्त कर रहे हों. 

पारिवारिक आय सीमा

OBC: OBC वर्ग के लिए वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए. 

EBC: EBC वर्ग के लिए वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए.

SC और ST: SC और ST वर्ग के लिए वार्षिक पारिवारिक आय की अधिकतम सीमा 2.5 लाख रखी गई है.

कैसे करें अप्लाई ?

सबसे पहले स्टूडेंट्स को National Scholorship Portal के ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाना होगा. वहां रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें.

फिर बिहार सरकार के Bihar PMS Portal pmsonline.bihar.gov.in पर जाएं. वहां पर अलग-अलग शैक्षणिक वर्ष का लिंक दिया गया है. आप जिस शैक्षणिक वर्ष के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस लिंक पर क्लिक करें. मांगी गई जानकारी भरने के बाद आपको डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

सबसे जरूरी इस बात का रखें ध्यान

फॉर्म भरते समय सबसे ध्यान रखने वाली बात यह है कि आपका कॉलेज या इंस्टीट्यूट उस पोर्टल पर पहले से लिस्ट में होना चाहिए. अगर कॉलेज लिस्ट में नहीं है, तो इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अपने कॉलेज से संपर्क करना होगा. कॉलेज को PMS Portal पर खुद को रजिस्टर करने के लिए कहना होगा तभी आप आवेदन कर पाएंगे.


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन