ePaper

Bihar Board Toppers Prize: बिहार बोर्ड टॉपर्स की बल्ले-बल्ले, 12वीं में किया टॉप तो मिलेगी दोगुनी राशि

Updated at : 25 Mar 2025 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board 10th Topper Prize

Bihar Board 10th Topper Prize

Bihar Board 10th 12th Toppers Prize: बिहार बोर्ड टॉपर्स को मिलने वाली राशि और प्राइज में किया गया बड़ा बदलाव. अब टॉप करने वालों को मिलेगी दोगुनी राशि, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

Bihar Board 10th 12th Toppers Prize: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित करने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है. इस वर्ष 12,92,313 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, और वे अब बेसब्री से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही आपको बता दें कि बिहार बोर्ड इस बार टाॅपर्स के लिए खास सौगात लेकर आया है जिसके तहत उन्हें अब दोगुना इनाम और राशि दिया जाएगा. यहां देखें टाॅपर्स को मिलने वाले प्राइज और राशि की डिटेल्ड जानकारी.

Bihar Board 10th, 12th के टॉपर्स को अब मिलेगी दोगुनी राशि

इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है. अब 12वीं और 10वीं दोनों कक्षाओं के टॉपर्स को पहले से ज्यादा इनाम मिलेगा.

  • पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख रुपये, एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र, और मेडल मिलेगा.
  • दूसरे स्थान के छात्र को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे, जो पहले 75,000 रुपये थे.
  • तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये मिलेंगे.
  • चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये दिए जाएंगे.

इस बदलाव से छात्रों को पढ़ाई के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी.

बिहार बोर्ड इंटर 2024 परीक्षा के टाॅपर्स (BSEB Inter 2024 Topper)

स्ट्रीमटॉपर का नामअंक (%)
साइंसमृत्युंजय कुमार481 (96.20%)
कॉमर्सप्रिया कुमारी95.60%
आर्ट्सतुषार कुमार482 (96.40%)

कैसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड इंटर( 12वीं ) का परिणाम ?

  • छात्र सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Bihar Board Result 2025” या “बिहार बोर्ड रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, रोल कोड और अन्य डिटेल्स दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें.

Also Read: Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर का परिणाम जल्द, सबसे पहले यहां कर सकेंगे चेक

Also Read: RRB ALP Paper Cancel: रेलवे लोको पायलट भर्ती परीक्षा आज की दोनों शिफ्ट के लिए रद्द, जानें कब होगा एग्जाम

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन