Best Books for JEE Preparation in Hindi 2025: भारत में इंजीनियरिंग के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) को सबसे बड़ा एग्जाम माना जाता है और किसी भी एग्जाम में सफलता हासिल करने के लिए उसकी सही तैयारी करना आवश्यक है. जेईई की तैयारी में किताबें अहम भूमिका निभाती हैं क्योंकि किताबों से छात्रों को अपने विषयों और टाॅपिक्स को समझने में मदद मिलती है. जेईई में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ की तैयारी के लिए बुक्स की अहम भूमिका है, इसलिए यहां आपको जेईई की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स की लिस्ट (Best Books for JEE Preparation in Hindi) दी जा रही हैं जो आपको अच्छा स्कोर करने में मदद करेंगी.
जेईई के लिए बेस्ट बुक्स (Best Books for JEE Preparation 2025)
जेईई की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स (Best Books for JEE Preparation 2025 in Hindi) यहां दी जा रही हैं-
विषय | किताब का नाम | लेखक | प्रकाशक |
भौतिकी (Physics) | “Concepts of Physics” (Vol. 1 & 2) | H.C. Verma | भारतीय भवन प्रकाशन |
“Fundamentals of Physics” | Halliday, Resnick & Walker | Wiley | |
“Problems in General Physics” | I.E. Irodov | विकास पब्लिशिंग हाउस | |
“Understanding Physics” (Mechanics, Optics & Modern Physics, Electricity & Magnetism, Waves & Oscillations) | D.C. Pandey | अरिहंत पब्लिकेशन्स | |
रसायनशास्त्र (Chemistry) | “Physical Chemistry” | P. Bahadur | अरिहंत पब्लिकेशन्स |
“Organic Chemistry” | O.P. Tandon | ग्रैस्प पब्लिशर | |
“Inorganic Chemistry” | J.D. Lee | Wiley | |
“Modern Approach to Chemical Calculations” | R.C. Mukherjee | भारतीय भवन प्रकाशन | |
“IIT Chemistry” | N Awasthi | Pearson | |
गणित (Mathematics) | “IIT Mathematics” | M.L. Khanna | गुप्ता ब्रदर्स |
“Higher Algebra” | Hall & Knight | अरिहंत पब्लिकेशन्स | |
“Problems in Calculus of One Variable” | I.A. Maron | अरिहंत पब्लिकेशन्स | |
“Trigonometry” | S.L. Loney | अरिहंत पब्लिकेशन्स | |
“Cengage Mathematics” (Algebra, Trigonometry, Calculus, etc.) | Cengage | Cengage Learning | |
“IIT-JEE Mathematics” | Cengage | Cengage Learning | |
अन्य बुक्स (Others) | “Objective Mathematics” | R.D. Sharma | धनपत राय प्रकाशन |
“IIT-JEE: Physics, Chemistry & Mathematics” (3 volumes) | O.P. Agarwal | धनपत राय प्रकाशन. |
यह भी पढ़ें- JEE Mains Session 2 Schedule: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां करें चेक
जेईई के लिए एनसीईआरटी पुस्तकें (NCERT Books for JEE in Hindi)
जेईई के लिए सर्वश्रेष्ठ एनसीईआरटी पुस्तकें (NCERT Books for JEE in Hindi) इस प्रकार हैं-
विषय | किताब |
भौतिकी (Physics) | NCERT भौतिकी (कक्षा 11 और 12) |
रसायनशास्त्र (Chemistry) | NCERT रसायनशास्त्र (कक्षा 11 और 12) |
गणित (Maths) | NCERT गणित (कक्षा 11 और 12) |