UP ITI Result 2025 OUT: यूपी आईटीआई के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Jul 2025 11:41 AM
Punjab Police Constable Results 2025 OUT
UP ITI Result 2025: UP ITI की पहली मेरिट लिस्ट 2025 अब जारी हो गई है. SCVT UP के पहले राउंड की एडमिशन लिस्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध है. यहां आप मेरिट स्टेटस, काउंसलिंग शेड्यूल और सीट कन्फर्मेशन से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं. स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT), उत्तर प्रदेश ने इसके लिए आधिकारिक घोषणा की है.
UP ITI Result 2025: उत्तर प्रदेश में आईटीआई में दाखिला लेने की योजना बना रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग यानी SCVT UP ने आईटीआई 2025 एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. यह मेरिट लिस्ट उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने पहले राउंड में आवेदन किया था. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना मेरिट स्टेटस आसानी से देख सकते हैं. इसके अलावा सीट कन्फर्मेशन और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
UP ITI Result 2025: ऐसे करें मेरिट लिस्ट चेक
SCVT UP द्वारा जारी मेरिट लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाना होगा. यहां “UP ITI Merit List 2025” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. लॉगिन होते ही आपकी मेरिट स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी.
अगर नाम मेरिट लिस्ट में है, तो आप पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए योग्य माने जाएंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे मेरिट लिस्ट में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और रैंक जरूर जांच लें ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो.
काउंसलिंग शेड्यूल
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद SCVT UP ने काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी किया है. पहले राउंड की काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद सीट कन्फर्मेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जो अभ्यर्थी समय पर सीट कन्फर्म नहीं करेंगे, उनकी सीट अगले राउंड में दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए खाली मानी जाएगी.
पहली मेरिट लिस्ट के बाद अगर किसी अभ्यर्थी का नाम शामिल नहीं हुआ है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. SCVT UP जल्द ही दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा. इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए. इसके अलावा अगर किसी दस्तावेज में गलती पाई जाती है तो तुरंत सुधार प्रक्रिया पूरी करें.
ये भी पढ़ें: CUET IMPORTANT NOTICE 2025: सीयूईटी रिजल्ट से पहले नोटिस, 27 प्रश्न हटाए गए, क्या बदल सकता है स्कोर?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










