BTech CSE CUTOFF 2025: कितने अंकों से बीटेक में मिलेगी सीएसई ब्रांच? Admission के लिए ये यूनिवर्सिटी बेस्ट

BTech CSE CUTOFF 2025 in Hindi
अगर आप भी BTech CSE 2025 में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको समझना होगा कि कितने अंकों से बीटेक में मिलेगी सीएसई ब्रांच? Central Universities में. जानिए किस यूनिवर्सिटी में आपको मिल सकती है सीट और कितना स्कोर चाहिए टॉप ब्रांच के लिए. यहां विस्तार से BTech CSE CUTOFF 2025 देखें.
BTech CSE CUTOFF 2025 in Hindi: अगर आप 2025 में BTech Computer Science (CSE) में एडमिशन लेने का सपना देख रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. CSE आज की सबसे पॉपुलर और डिमांड वाली इंजीनियरिंग ब्रांच है. लेकिन सवाल यह है कितने अंकों पर यह ब्रांच मिलती है. आइए जानते हैं BTech CSE CUTOFF 2025 के बारे में विस्तार से.
BTech CSE के लिए कटऑफ क्या है?
BTech CSE के लिए कटऑफ हर काॅलेज और यूनिवर्सिटी के लिए अलग-अलग हो सकती है. आप बीटेक की सीएसई ब्रांच में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए बता दें कि पिछले सालों के आंकड़ों को देखें तो BTech CSE की कटऑफ जनरल कैटेगरी के लिए करीब 470 से 590 स्कोर तक जाती है. 450 से ऊपर स्कोर करने वाले छात्रों को अच्छा मौका मिल सकता है अगर सीटें खाली हों या दूसरे उम्मीदवार काउंसलिंग से बाहर हो जाएं.
इसे भी पढ़ें- How to Choose BTech Branch 2025: बीटेक में सही ब्रांच कैसे चुने? Admission से पहले 100 बार सोचते हैं छात्र
कम अंकों में BTech CSE के लिए काॅलेज
कम अंकों में BTech CSE के लिए कई काॅलेज हो सकते हैं. सीएसई में बेस्ट बीटेक काॅलेज में Central University of Haryana CUET (UG) का नाम भी है. यहां BTech में एडमिशन के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं. यहां छात्रों के लिए कटऑफ थोड़ी कम हो सकती है.
यह भी पढ़ें- SSC JE 2025: एसएससी जेई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कैसे करें आवेदन और क्या है पूरी प्रक्रिया
BTech CSE CUTOFF 2025: क्यों चुनें CSE?
CSE एक ऐसा फील्ड है जिसमें भविष्य में नौकरी की संभावनाएं सबसे ज्यादा हैं. Artificial Intelligence, Cybersecurity, Web Development, Data Science जैसे क्षेत्रों में CSE ग्रेजुएट्स की भारी डिमांड है. अगर आप टेक्नोलॉजी में करियर बनाना चाहते हैं तो CSE आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है.
नोट- BTech CSE CUTOFF 2025 की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी गई है. एडमिशन, फीस और कोर्स आदि की जानकारी के लिए संबंधित संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर विजिट करें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




