College Admission 2025: कॉलेजों में एडमिशन लेने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा भारी नुकसान
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Aug 2025 12:06 PM
College Admission 2025
College Admission 2025: कॉलेज एडमिशन 2025 छात्रों के भविष्य का अहम मोड़ होता है, जो करियर और विकास को प्रभावित करता है. गलत कॉलेज या कोर्स चुनने से समय, पैसे और अवसरों की हानि हो सकती है. ऐसे में एडमिशन से पहले जरूरी बातों पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है, जिससे सही और सूचित निर्णय लिया जा सके.
College Admission 2025: कॉलेज में एडमिशन लेना हर छात्र के जीवन का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनके भविष्य को आकार देता है. यह फैसला न केवल उनकी एकेडमिक जर्नी को प्रभावित करता है, बल्कि उनके करियर और पर्सनल डेवलपमेंट की भी जानकारी देता हैं. हालांकि, गलत कॉलेज या कोर्स का चयन भारी नुकसान का कारण बन सकता है. जैसे समय, धन और अवसरों की हानि होती हैं. ऐसे में एडमिशन लेने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना जरूरी है. यहां पांच ऐसी महत्वपूर्ण बातें दी गई हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप कॉलेज एडमिशन में एक सूचित और सही निर्णय ले सकते हैं.
College Accreditation and Reputation: कॉलेज की मान्यता और प्रतिष्ठा
कॉलेज को कोई सरकारी या ऑफिशियल इंस्टीट्यूशन (जैसे UGC या AICTE) ने मान्यता दी है या नहीं. अगर कॉलेज मान्यता प्राप्त है, तो उसकी डिग्री वैध होगी और नौकरी या आगे की पढ़ाई में मान्य होगी. लोग उस कॉलेज के बारे में क्या सोचते हैं, उसका प्लेसमेंट रिकॉर्ड कैसा है, वहां पढ़े हुए छात्र कितने सफल हैं और कॉलेज की रैंकिंग अच्छी है या नहीं इन बातों का ध्यान रखेंगे.
Course and Career Prospectus: कोर्स और करियर संभावनाएं
कोर्स और करियर संभावनाएं का मतलब है कि आप कॉलेज में जो पढ़ाई (कोर्स) चुनते हैं, जैसे बीटेक, बीए या एमबीए उस पढ़ाई को पूरा करने के बाद आपको नौकरी या करियर में कितने और कैसे अवसर मिल सकते हैं. इसमें यह देखना शामिल है कि उस कोर्स से आपको अच्छी नौकरी, अच्छा वेतन या भविष्य में तरक्की की कितनी संभावनाएं हैं.
College Admission Fees and Financial Aid: फीस और वित्तीय सहायता
कॉलेज में पढ़ाई, हॉस्टल या अन्य चीजों के लिए जो पैसा देना पड़ता है फीस कहलाता है. उस पैसे का इंतजाम करने में मदद करने वाले ऑप्शन जैसे स्कॉलरशिप या लोन के बारे में भी पता कर लें. साथ ही अन्य कॉलेजों से फीस कंप्येर करना भी जरूरी है.
Campus Facilities and Infrastructure: कैंपस सुविधाएं और बुनियादी ढांचा
कैंपस सुविधाएं और बुनियादी ढांचा कॉलेज में पढ़ाई और रहने के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जान लेना चाहिए. जैसे लाइब्रेरी, लैब, हॉस्टल, खेल का मैदान, कैंटीन और कॉलेज की इमारतें, क्लासरूम, इंटरनेट, बिजली जैसे जरूरी संसाधन की जानकारी होनी चाहिए.
Placement and Internship: प्लेसमेंट और इंटर्नशिप
छात्रों को कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले प्लेसमेंट और इंटर्नशिप अवसर के बारे में जरूर जान लेना चाहिए. कॉलेज के जरिए मिलने वाली नौकरियों (प्लेसमेंट), जहां कंपनियां कैंपस में आकर छात्रों को नौकरी देती हैं और पढ़ाई के दौरान कंपनियों में कुछ समय के लिए काम करने के मौके (इंटर्नशिप) भी देती हैं. कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड साल-दर-साल बढ़ रहा है या नहीं ये नोट कर लें.
रिपोर्ट- श्रेया सलोनी पांडे
ये भी पढ़ें: BCA करने के 5 बड़े फायदे, इन फील्ड्स में मिलती है लाखों की नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










