Bihar Best College: दिल्ली बेंगलुरु नहीं, बिहार के इस कॉलेज में छात्रों को मिला Microsoft का प्लेसमेंट, 83 लाख का हाईएस्ट पैकेज
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Apr 2025 3:03 PM
Bihar Best College IIIT Bhagalpur (BG Photo Freepik)
Bihar Best College: इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो बेस्ट कॉलेज के बारे में जरूर पता कर लें. बेस्ट कॉलेज जानने के लिए फैकल्टी, कोर्स डिटेल्स, फीस और प्लेसमेंट रिकॉर्ड सबसे ज्यादा जरूरी है. ऐसे में यहां बिहार के एक ऐसे कॉलेज के बारे में जानेंगे जहां के छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी में जॉब मिली है.
Bihar Best College: अगर आप 12वीं पास हैं और बिहार में रहकर ही इंजीनियरिंग करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है. अब बेस्ट प्लेसमेंट पाने के लिए दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जाने की जरूरत नहीं है. बिहार में एक कॉलेज ऐसा है जिसका प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई टॉप कॉलेजों को पीछे छोड़ चुका है. आइए इस कॉलेज के प्लेसमेंट को करीब से जानते हैं. साथ ही यहां एडमिशन और कोर्स की डिटेल्स भी देख सकते हैं.
Bihar Best College IIIT Bhagalpur: भागलपुर आईआईआईटी का रिकॉर्ड
बिहार के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में भागलपुर में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Bhagalpur) का नाम शामिल है. इस कॉलेज में इंजीनियरिंग के कई ब्रांच मौजूद है. यहां यूजी, पीजी कोर्स के साथ-साथ पीजी डिप्लोमा और पीएचडी कोर्स भी उपलब्ध है.
IIIT Bhagalpur Admission Process: आईआईआईटी भागलपुर एडमिशन प्रोसेस
IIIT Bhagalpur में एडमिशन लेने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरकर जमा करना आवश्यक है. इसके अलावा उम्मीदवारों को IIIT भागलपुर के लिए JEE मेन्स कटऑफ पास करना होगा और काउंसलिंग प्रक्रिया में बैठना होगा. बता दें कि काउंसलिंग सत्र (JoSAA) CSAB की तरफ से आयोजित होता है. जेईई मेन में प्रदर्शन के आधार पर सीट आवंटित की जाती है.
ये भी पढ़ें: Success Story: IPL सट्टेबाजों के लिए काल है ये लेडी IPS, RBI की जॉब छोड़कर UPSC में गाड़ा झंडा
IIIT Bhagalpur Placement Record: कैसा रहा आईआईआईटी भागलपुर का प्लेसमेंट?
IIIT Bhagalpur में एडमिशन लेने से पहले प्लेसमेंट के बारे में जान लेना जरूरी है. इस कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड की बात करें तो यहां के छात्रों का हाईएस्ट प्लेसमेंट 83 लाख रुपये का देखा गया है. इस कॉलेज में पिछले साल 142 प्लेसमेंट ऑफर्स आए हैं. यहां के 95.4 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट सेशन में जॉब मिल गई.
भागलपुर आईआईआईटी के एक छात्र ऋषभ राज को कैंपस प्लेसमेंट सेशन में शानदार ऑफर मिला था. ऋषभ को टॉप मल्टी नेशनल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में प्लेसमेंट मिला है. उनका पैकेज 54 लाख रुपये का देखा गया था. यह कॉलेज अपने प्लेसमेंट को लेकर काफी चर्चा में रहता है. यहां बीते 5 सालों में प्लेसमेंट पैकेज में बढ़ोतरी ही देखी गई है.
ये भी पढ़े: Ajit Doval Salary: किस पद पर तैनात हैं 80 साल के अजीत डोभाल, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










