ePaper

Admission Alert 2025: एमएसडब्ल्यू से सोशल वर्क में बनाएं कल

Updated at : 29 May 2025 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
Admission Alert 2025

Admission Alert 2025

देश के दो प्रतिष्ठित संस्थानों एनआईटी दुर्गापुर एवं आईआईएसडब्ल्यूबीएम कलकत्ता में एमएसडब्ल्यू प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. सोशल वर्क के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस विषय के मास्टर प्रोग्राम के साथ आगे बढ़ सकते हैं...

विज्ञापन

Admission Alert 2025: सोशल वर्क या सोशल वेलफेयर में मास्टर्स करनेवाले युवाओं के लिए योग्यता एवं अनुभव के अनुसार सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में कई मौके उपलब्ध होते हैं. आप सामुदायिक विकास स्वास्थ्य केंद्रों, एनजीओ परिवार परामर्श केंद्र, नशा मुक्ति केंद्र, चिकित्सालय, शहरी एवं ग्रामीण परियोजनाओं, औद्योगिक एवं कॉरपोरेट सेक्टर के अलावा अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन, सरकारी एजेंसियों में बेहतरीन अवसर प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा यूनिसेफ, यूएनएचसीआर जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भी संभावनाएं तलाश सकते हैं.

एनआईटी दुर्गापुर में प्रवेश का मौका

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) दुर्गापुर में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. आप अगर किसी प्रतिष्ठित संस्थान से एमएसडब्ल्यू करना चाहते हैं, तो प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह दो वर्षीय फुल टाइम प्रोग्राम है.
योग्यता : मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों या 5.5 सीजीपीए के साथ ग्रेजुएट होना आवश्यक है. 2025 में ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की परीक्षा दे रहे छात्र भी आवेदन के पात्र हैं.
प्रवेश : लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 13 जून, 2025.
विवरण देखें : https://nitdgp.ac.in/uploads/MSW_ADMISSION_ADVT_NOTICE_2025_27_(1)(1).pdf

आईआईएसडब्ल्यूबीएम से करें एमएसडब्ल्यू कोर्स

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड बिजनेस मैनेजमेंट (आईआईएसडब्ल्यूबीएम), कलकत्ता विश्वविद्यालय दो वर्षीय मास्टर इन सोशल वेलफेयर प्रोग्राम में प्रवेश का मौका दे रहा है. यह एक फुल टाइम प्रोग्राम है, जिसकी शुरुआत 6 अगस्त, 2025 से होगी.
योग्यता : मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से ऑनर्स ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता या अन्य प्रोफेशनल कोर्स, जैसे इंजीनियरिंग या पांच वर्षीय एलएलबी आदि की योग्यता रखनेवाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं.  
प्रवेश : लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश मिलेगा.
कैसे करें आवेदन : ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों में से किसी एक माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 25 जून, 2025.
विवरण देखें : https://www.iiswbm.edu/wp-content/uploads/2024/04/msw-admission-brochure.pdf

यह भी पढ़ें : UPSC recruitment : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन करेगा ऑपरेशंस ऑफिसर समेत 493 पदों पर बहाली

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola