झारखंड के इस जिले में होंगे केदारनाथ मंदिर और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, 15 लाख की लागत से हुआ निर्माण
Published by : Sameer Oraon Updated At : 03 Oct 2022 1:42 PM
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी निरसा राजा कोलियरी की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा का 47वां आयोजन किया जा रहा है. यहां दुर्गा पूजा को लेकर 25 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है.
धनबाद: धनबाद के निरसा में एक ऐसा पंडाल का निर्माण किया गया है जहां आपको एक ही जगह पर केदारनाथ और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होंगे. इसका निर्माण श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी निरसा राजा कोलियरी के द्वारा किया गया है. इसके निर्माण में 15 लाख रुपये खर्च हुआ है. जबकि पूरी पूजा संपन्न कराने के लिए 25 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है. आपको बता दें कि यहां हिंदी एवं बांग्ला दोनों मतों से पूजा-अर्चना की जाती है. 47 सालों से यहां पर दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है.
पंडाल के निर्माण पर 15 लाख रुपये का है. दीप डेकोरेटर निरसा की ओर से आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. पूजा कमेटी के अनुसार यहां सप्तमी से लेकर दशमी तक झारखंड व बंगाल के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. सप्तमी को रंग दल, अष्टमी को रांची के राजू हलचल का झांकी, नवमी को कोलकाता डांस ग्रुप का आकर्षक नृत्य एवं दसवीं को भोजपुरी कलाकार अनुपमा यादव एवं विनय बिहारी द्वारा जागरण किया जाएगा. पूजा कमेटी में अध्यक्ष पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, सचिव कुंज बिहारी मिश्रा, उपाध्यक्ष लालू ओझा, जीतू सिंह, दीपंकर घोष, बाबू साहेब पोद्दार, रामदेव चौरसिया, बबलू तिवारी, हरिवंश पांडेय, सोना मिश्रा आदि शामिल हैं.
चिरकुंडा. तालडांगा आवासीय कॉलोनी में 60 वर्षों से दुर्गा पूजा हो रही है. इस बार पूजा कमेटी द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. भव्य पंडाल के साथ-साथ आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जा रही है. पूजा कमेटी में अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद, सचिव मनीष गुप्ता व कोषाध्यक्ष अजीत मिश्रा शामिल हैं.
निरसा/चिरकुंडा. दुर्गा पूजा को लेकर निरसा-चिरकुंडा विद्युत अनुमंडल क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र में जिम्मेदारी दी गयी है.
निरसा- क्षेत्रमोहन हेक्सा- 9431135811
निरसा-नीरज आनंद-9431135820.
निरसा-जीवक्ष गुप्ता- 9431135844.
केलियासोल-नरेंद्र 8292379771.
मुगमा-निरंजन -9431135821.
शिवलीबाड़ी-केडी प्रजापति- 9431135843
डीपीएस-सोमेश दास-9431135822.
चिरकुंडा- आलोक कुजूर-9431135844
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










