धनबाद को हंसाने आ रहे हैं Comedy King सुनील पाल और राजा रैंचो, होली पर सजायेंगे महफिल

Updated at : 28 Feb 2023 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद को हंसाने आ रहे हैं Comedy King सुनील पाल और राजा रैंचो, होली पर सजायेंगे महफिल

Laughter Show in Dhanbad: सुनील पाल और राजा रैंचो देश के जाने-माने हास्य कलाकार हैं. दो मार्च को धनबाद में पहली बार सुनील पाल और राजा रैंचो सबको हंसाएंगे और गुदगुदाने आ रहे है.

विज्ञापन

Laughter Show in Dhanbad: धनबाद कोयलांचल की होली को यादगार बनाने के लिए प्रभात खबर ने लॉफ्टर शो का आयोजन किया है. दो मार्च को धनबाद में पहली बार सुनील पाल (Sunil Pal) और राजा रैंचो (Raja Rancho) सबको हंसाएंगे और गुदगुदाएंगे. जनसरोकार के लिए प्रतिबद्ध प्रभात खबर न केवल देश दुनिया की खबरों से आपको अवगत कराता है. बल्कि, आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ साथ आपके स्वस्थ मनोरंजन का भी ख्याल रखता है. इसी कड़ी में 25 फरवरी को डॉक्टर्स सम्मान का आयोजन हुआ और अब 2 मार्च को लाफ्टर शो का आयोजन होगा. यह कार्यक्रम सामुदायिक भवन कोयला नगर में होगा. धनबाद की धरती पर पहली बार आ रहे सुनील पाल और राजा रैंचो भी उत्साहित हैं. होली के पहले धनबाद के लोगों के मनोरंजन के लिए प्रभात खबर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है.

धनबाद को हंसाने आ रहे हैं सुनील व राजा रैंचो

सुनील पाल और राजा रैंचो देश के जाने-माने हास्य कलाकार हैं. कई रियल्टी शो कर चुके हैं. कॉमेडियन राजा एवं रैंचो लाफ्टर शो में लोगों का मनोरंजन करेंगे. कॉमेडी किंग सुनील पाल भी दो मार्च के लॉफ्टर शो में यहां के लोगों का मनोरंजन करेंगे.

सुनील पाल का धनबाद में पहली बार कार्यक्रम हो रहा है. सुनील पाल कहते हैं कि प्रभात खबर के पाठकों के लिए जो लॉफ्टर शो का आयोजन हो रहा है. उसे यादगार बनायेंगे. धनबाद के लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे.

Also Read: G-20 Summit: जी-20 के लिए रांची की तैयारी पूरी, आज से पहुंचेंगे विदेशी मेहमान

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola