विजय संकल्प रैली : गृह मंत्री अमित शाह के देवघर दौरे की तैयारी में जुटी बीजेपी, दीपक प्रकाश ने बनायी रणनीति

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मारंडी ने कहा कि 4 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह का बहुत ही अहम दौरा देवघर की धरती पर प्रस्तावित है, जिसमें देवघर जिला के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पूर्ण रूप से अनिवार्य हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य का सर्वांगीण विकास कर सकती है.
देवघर, संजीत मंडल. गृह मंत्री अमित शाह के देवघर दौरे (चार फरवरी) को ऐतिहासिक बनाने में भाजपा जुट गयी है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने इसकी कमान संभाली है. पूरे संथाल परगना और आस-पास के जिले से कार्यकर्ता इस विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे. इसके लिए हर जिले में युद्ध स्तर पर प्रचार प्रसार शुरू किया गया है. बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मरांडी, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू व सारठ विधायक रणधीर सिंह ने देवघर जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक की और कार्यकर्ताओं संग गृह मंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनायी. जिलाध्यक्ष विधायक नारायण दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. अमित शाह यहां खाद फैक्ट्री का शिलान्यास करने आ रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा.
कार्यक्रम में एक-एक कार्यकर्ता से पहुंचने की अपील
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मारंडी ने कहा कि 4 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह का बहुत ही अहम दौरा देवघर की धरती पर प्रस्तावित है, जिसमें देवघर जिला के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पूर्ण रूप से अनिवार्य हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य का सर्वांगीण विकास कर सकती है. झारखंड के स्वर्णिम भविष्य निर्माण के लिए भाजपा कार्यकर्ता को मजबूती से आगे आने की आवश्यकता है. बैठक की समाप्ति के बाद सारवां के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नवल राय के निधन पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और जिले के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा.
बैठक में ये सभी हुए शामिल
मौके पर प्रदेश के सह प्रवक्ता सरोज सिंह मुनेश्वर साहु, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, दिवाकर गुप्ता, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, रविंद्र तिवारी, सचिन रवानी, सुनीता सिंह, सचिन सुल्तानिया, रूपा केसरी, जूनियर बाबूलाल, दिलीप सिंह अमृत मिश्रा, विजया सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




