Jharkhand News : दिल्ली से देवघर आने-जाने वाली फ्लाइट की 90 फीसदी टिकट बुक, 24 अगस्त से लगेगा ये किराया

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News : श्रावणी मेला के बाद भादो मेला में बाबा बैजनाथ मंदिर में स्पर्श पूजा की शुरुआत को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में बाबा की पूजा-अर्चना करने की इच्छा बढ़ती जा रही है. यही वजह है कि अगले 15 दिनों तक दिल्ली टू देवघर अप डाउन की फ्लाइट की 90 फीसदी सीटें फुल हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News : श्रावणी मेला के बाद भादो मेला में बाबा बैजनाथ मंदिर में स्पर्श पूजा की शुरुआत को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में बाबा की पूजा-अर्चना करने की इच्छा बढ़ती जा रही है. यही वजह है कि अगले 15 दिनों तक दिल्ली टू देवघर अप डाउन की फ्लाइट की 90 फीसदी सीटें फुल हैं. इंडिगो की 180 सीटर वाली दिल्ली से देवघर की अप डाउन फ्लाइट प्रतिदिन है. श्रावणी मेला में शुरुआत में दिल्ली की फ्लाइट में सीटें तो फुल रहीं, लेकिन तीन-चार दिनों के बाद यात्रियों की संख्या में मामूली कमी आ गयी. 180 सीट में 160 तक ही सीटें रिजर्व हो रही थीं. 24 अगस्त से नयी दिल्ली के लिए किराया 4000 रुपये प्रति यात्री है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शुक्रवार से स्पर्श पूजा की शुरुआत

श्रावणी मेला के बाद भादो मेला में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के ज्योतिर्लिंग में स्पर्श पूजा की शुरुआत होने जा रही है, इसे देखते हुए श्रद्धालुओं में देवघर आने की इच्छा बढ़ गई है. दिल्ली से देवघर व देवघर से वापस दिल्ली की सीटें अगले 15 दिनों तक 90 फ़ीसदी तक बुक बतायी जा रही है. कुल 180 सीटर में 165 से लेकर 170 तक रिजर्व है. इसके साथ ही डिमांड अधिक देखते हुए देवघर टू दिल्ली अप डाउन फ्लाइट का किराया भी अगले 20 अगस्त तक बढ़ गया है. लेकिन 24 अगस्त से किराये में फिर कमी आ गयी है. 24 अगस्त से नयी दिल्ली के लिए किराया 4000 रुपया प्रति यात्री है.

Also Read: Sawan 2022: बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा कल से शुरू, 28वें दिन एक लाख से अधिक कावंरियों ने किया जलार्पण

पूजा कर आराम से लौट सकेंगे दिल्ली

बताया जाता है कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक इंडिगो की दिल्ली की फ्लाइट सुबह दिल्ली से उड़ान भरेगी और सुबह 9:00 बजे तक देवघर एयरपोर्ट पहुंच जायेगी. इस दौरान यात्री एक दिन में पूजा कर वापस शाम 4:00 बजे दिल्ली लौट जाएंगे. देवघर एयरपोर्ट से देवघर टू कोलकाता अप डाउन की फ्लाइट भी उद्घाटन के साथ रोज फूल जा रही है. कोलकाता की फ्लाइट भी शुरुआत में फुल होने के बाद कुछ दिनों तक 80 से 90 फ़ीसदी तक यात्री जा रहे थे, लेकिन अभी यात्रियों की संख्या फुल है. कुल 78 सीटर इस फ्लाइट में पिछले 1 सप्ताह के दौरान सीटें पूरी तरह से फुल हैं. इंडिगो के अनुसार 12 अगस्त को 90 फ़ीसदी, 13 अगस्त को 85 फ़ीसदी, 14 अगस्त को 90, 15 अगस्त को 90 फ़ीसदी, फ़ीसदी 16 अगस्त को 80, फ़ीसदी 17 अगस्त को 88 फ़ीसदी, 18 अगस्त को 90 फ़ीसदी सींटे फुल हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola