दिल्ली में एक और मर्डर, महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति को मारा, शव काटकर फ्रिज में रखा

Delhi Pandav Nagar murder : श्रद्धा वालकर की तरह एक और मर्डर का मामला दिल्ली में सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव काटकर फ्रिज में रखा. जानें क्या है पूरा मामला..
श्रद्धा वालकर हत्याकांड से मिलता जुलता एक मामला दिल्ली में और हुआ है जिसकी चर्चा लोग कर रहे हैं. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. इनपर आरोप हैं कि महिला ने अपने पति की हत्या कर दी. इस बाबत जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है. मामले में चार मिनट का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि मां और बेटा दिल्ली के पूर्वी हिस्से में पांडव नगर में एक खुले मैदान में जा रहे हैं. यहीं से व्यक्ति के शरीर के टुकड़े पुलिस को मिले थे जिसे काटकर फ्रिज में रखा गया था.
Also Read: हिमाचल प्रदेश के गांव में श्रद्धा की हत्या करने वाला था आफताब? जांच के लिए तोष पहुंची पुलिस टीम
यह ऐसा ही क्राइम है जो पिछले दिनों दिल्ली के महरौली में देखने को मिला है. यहां 27 साल की श्रद्धा वालकर की हत्या करके उसे 35 टुकड़ों में काट दिया गया था. उसके शव को राजधानी के अलग अलग इलाकों में फेंका गया था. मामले में पुलिस ने महिला के साथ लिवइन में रह रहे आफताब पूनावाला को गिरफ्तार किया है. श्रद्धा की हत्या का मामला इसी महीने सामने आया. श्रद्धा हत्याकांड और पांडव नगर की घटना में एक समानता है कि हत्या करके दिल्ली के अलग अलग इलाकों में शव के टुकड़ों को फेंका गया.
Pandav Nagar murder | Delhi: Visuals of the residence of the accused where they kept the chopped-off body pieces of the victim in the refrigerator. https://t.co/qRSsepJPzq pic.twitter.com/UVNalvLdT9
— ANI (@ANI) November 28, 2022
दिल्ली पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गयी उसके अनुसार 5 जून को पुलिस गस्त के दौरान मामले का खुलासा हुआ. पुलिसकर्मियों को इलाके से दुर्गंध आती दिखी जिसके बाद मानव शरीर के टुकड़े वहां से मिले. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज किया. इसके बाद मामले की जांच शुरू की.
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में पति की हत्या करने और शव के 22 टुकड़े करने के आरोप में एक महिला को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है. पुलिस ने बताया कि पूनम और दीपक ने अंजन दास के शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा और उन्हें पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया. पूनम ने पुलिस को बताया कि अंजन दास के अवैध संबंध थे और यही हत्या के पीछे का कारण था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










