दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में मर्डर, छात्र की चाकू मारकर हत्या
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Jun 2023 7:21 PM
दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट कॉलेज में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या करने की खबर है. जिस लड़के को चाकू मारा गया, उसका नाम निखिल चौहान बताया जा रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है. मामले के लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी और पीड़िता कॉलेज में क्लास करने आये थे. प्रारंभिक जांच में इनके बीच मारपीट की बात सामने आयी है. आरोपी की पहचान कर ली गयी है और उसकी तलाश की जा रही है. छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की जांच चल रही है.
A student was stabbed to death in Delhi University's South Campus. The accused and the victim had come to the college to attend their classes. Preliminary investigation reveals that there was a fight between them. The accused has been identified and is being traced. The student's…
— ANI (@ANI) June 18, 2023
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्र संडे को क्लास करने के लिए आर्यभट्ट कॉलेज पहुंचे थे. कॉलेज के पास ही छात्रों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें एक छात्र के चाकू मार दिया गया जिससे उसकी मौत हो गयी. जिस लड़के को चाकू मारा गया, उसका नाम निखिल चौहान बताया जा रहा है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
आपको बता दें कि इससे पहले दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार सुबह हमलावरों ने दो महिलाओं की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों महिलाओं के भाई ने तड़के करीब चार बजकर 40 मिनट पर पुलिस को फोन किया और बताया कि उसकी बहनों को आंबेडकर बस्ती में गोली मार दी गयी है.
Also Read: ‘अरविंद केजरीवाल के पायलट बन गये हैं सीएम भगवंत मान’, गुरदासपुर में गरजे अमित शाह, कहा- जनता सिखाएगी सबक
दिल्ली में महिलाओं की हत्या के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आयी है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था अगर उपराज्यपाल के बजाय आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के अधीन होती, तो राष्ट्रीय राजधानी सुरक्षित नजर आती. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों महिलाओं के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें….दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










