AAP के मंत्री सत्येंद्र जैन पर 10 करोड़ रुपये वसूली का आरोप, जेल में बंद सुकेश ने LG को लिखी चिट्ठी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Nov 2022 1:10 PM
सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एलजी को चिट्ठी लिखी और मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाया. सुकेश ने अपनी चिट्ठी में सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाते हुए कहा, प्रोटेक्शन मनी के तौर पर उन्होंने मंत्री को 10 करोड़ रुपये दिये. सुकेश ने एलजी से इस मामले में जांच कराने की मांग की.
आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन पर 10 करोड़ रुपये वसूली का आरोप लगा है और इसको लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के सामने शिकायत दर्ज करायी गयी है. सत्येंद्र जैन पर आरोप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने लगाया है. सुकेश ने दिल्ली के एलजी को एक चिट्ठी भी लिखी है.
सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी चिट्ठी में सत्येंद्र जैन पर लगाया वसूली के साथ धमकी देने का आरोप
सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एलजी को चिट्ठी लिखी और मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाया. सुकेश ने अपनी चिट्ठी में सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाते हुए कहा, प्रोटेक्शन मनी के तौर पर उन्होंने मंत्री को 10 करोड़ रुपये दिये. सुकेश ने एलजी से इस मामले में जांच कराने की मांग की.
सुकेश ने धमकी देने का भी लगाया आरोप
सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी चिट्ठी में धमकी देने का भी आरोप लगाया. उसने कहा, मंत्री सत्येंद्र जैन पिछले 7 महीने से तिहाड़ में बंद हैं. उन्होंने डीजी और जेल प्रशासन से कहकर मुझे धमकी दिलाया. सुकेश ने अपने पत्र में कहा, सत्येंद्र जैन ने मुझे लगातार पैसे देने के लिए मजबूर किया. उसके बाद 2 से 3 महीने के अंतराल में मैंने उन्हें 10 करोड़ रुपये दिये.
आप को दिया 50 करोड़ रुपये का चंदा
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उसने आम आदमी पार्टी को चंदे के तौर पर 50 करोड़ रुपये दिये. उसने कहा, आम आदमी पार्टी ने उसे दक्षिण दिल्ली में अहम पद देने का दावा किया था. पार्टी से उसे राज्यसभा भेजने का भी वादा किया था. उसने यह भी आरोप लगाया कि वह सत्येंद्र जैन को 2015 से जानता है. सुकेश ने यह भी बताया कि वह लंबे समय से आम आदमी पार्टी के टच में है.
कौन है सुकेश चंद्रशेखर
सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है. सुकेश को सबसे बड़ा ठग माना जाता है. बताया जाता है कि17 साल की छोटी उम्र से उसने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया. सुकेश जिस मामले के बाद सबसे अधिक चर्चा में आया, वह है रैनबैक्सी के पूर्व चेयरमैन शिवेंद्र सिंक की पत्नी अदिति सिंह के साथ 200 करोड़ रुपये की ठगी. उसने अदिति से वादा किया था कि वह अदिति के पति को जेल से रिहा करा देगा. सुकेश बॉलीवुड अभिनेत्रियों का भी काफी करीबी रहा है. उसने 2010 में लीला पॉल से शादी की. बड़ी बात है कि ठगी में लीला भी उसका साथ देने लगी. शादी के बाद भी सुकेश के बॉलीवुड अभिनेत्रियों से संबंध जारी रहे. हाल के दिनों में बॉलीवुड अभिनेत्री फर्नांडीज के साथ उसकी तस्वीर वायरल हुई, जिसके बाद जांच एजेंसी ने जैकलीन से भी पूछताछ की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










