Delhi assembly election results 2020 : आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कसा भाजपा पर तंज- हनुमान का बज गया डंका...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2020 11:55 AM

विज्ञापन

Delhi assembly election 2020 live chunav results : सुबह आठ बजे से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनती नजर आ रही है जिससे आप कार्यकर्ताओं में उत्साह है. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इस बीच भाजपा पर हमला किया है. […]

विज्ञापन

Delhi assembly election 2020 live chunav results : सुबह आठ बजे से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनती नजर आ रही है जिससे आप कार्यकर्ताओं में उत्साह है. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इस बीच भाजपा पर हमला किया है. उन्होंने मंगलवार को तीन ट्वीट किये.

पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि हनुमान का बज गया डंका। पाखंडियों की जल गई लंका ।। जय बजरंग बली !!!

दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री का अपमान किया,फिर स्कूलों के बच्चो की मेहनत का अपमान किया… हद तब हो गई, जब बजरंग बली हनुमान तक का मजाक बना दिया. रावण ने भी उनका मजाक बनाया था,उनकी पूछ का मजाक उड़ाया था। बंदर केहके पूछ में आग लगाई थीं… आज मंगलवार को हनुमान जी के भाजपा की लंका में आग लगा दी…

तीसरे ट्वीट में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज के बाद भाजपा मंगलवार को कभी वोट कि गिनती नहीं कराएगी. आज से मेरी ग्रेटर कैलाश विधानसभा में हर मंगलवार , भाजपा भक्तों को हनुमान जी की याद दिलाई जाएगी. जय बजरंग बली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola