भाजपा के चुनावी वीडियो में दिखा शाहीन बाग का प्रदर्शन, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः अपने चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग के सीएए विरोधी प्रदर्शन के मुद्दे का प्रमुखता से इस्तेमाल करने के बाद भाजपा ने अब इस विषय को एक लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच पर भी उठाया है. भाजपा द्वारा जारी उसके इंस्टाग्राम हैंडल पर इस संक्षिप्त वीडियो को दो दिनों में 1.2 लाख लोगों ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः अपने चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग के सीएए विरोधी प्रदर्शन के मुद्दे का प्रमुखता से इस्तेमाल करने के बाद भाजपा ने अब इस विषय को एक लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच पर भी उठाया है. भाजपा द्वारा जारी उसके इंस्टाग्राम हैंडल पर इस संक्षिप्त वीडियो को दो दिनों में 1.2 लाख लोगों ने देखा.
सूत्रों ने कहा कि दिल्ली चुनाव प्रशासन इस वीडियो की छानबीन कर रहा है. दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग में करीब 50 दिनों से जारी सीएए विरोधी प्रदर्शन को राजनीतिक दलों ने चुनावी मुद्दे के रूप में पेश किया है. भाजपा अपने प्रचार अभियान में उसका इस्तेमाल कर रही है. इस वीडियो में दिसंबर में सीएए विरोध प्रदर्शन के आलोक में हिंसा प्रभावित दिल्ली और शाहीन बाग की तस्वीरे हैं.
वीडियो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी नजर आ रहे हैं. उस वीडियो में गाना है: समय आ गया है अब निकाले, दिल्ली से धरने वालों को….. अर्बन नक्सल को इम्पावर करने वालों को. चुनाव रैलियों के दौरान भाजपा नेता अमित शाह और योगी आदित्यनाथ लोगों से उस पार्टी को वोट देने को कह रहे है जो विकास के पक्ष में हों, न कि उन दलों के जो शाहीन बाग के साथ हैं.
हाल ही में चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को चुनाव रैलियों के दौरान भड़काऊ भाषण देने को लेकर क्रमश: 72 और 96 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से रोक दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










