VIVO IPL 2021 PBKS vs KKR : पंजाब को 5 विकेट से रौंदकर केकेआर जीत की पटरी पर
Abu Dhabi: Kolkata Knight Riders (KKR) batsman Shubman Gil plays a shot during their Indian Premier League (IPL) T20 cricket match against Sunrisers Hyderabad (SRH), at the Sheikh Zayed Stadium in Abu Dhabi, Sunday, Oct. 18, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI18-10-2020_000144A)
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 PBKS vs KKR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 21वें मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही लगातार चार हार के बाद केकेआर जीत की पटरी पर लौटा. केकेआर ने पहले पंजाब को 9 विकेट गिराकर 123 रन पर रोक दिया. बाद में 5 विकेट खोकर 20 गेंद शेष रहते 126 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मैचे से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
पंजाब को हराकर केकेआर की अंक तालिका में लंबी छलांग
पंजाब को हराकर केकेआर ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाया है. केकेआर पहले 8वें नंबर पर था, लेकिन अब 5वें नंबर पर पहुंच गया है. केकेआर के दो मैच में जीत के बाद 4 अंक हैं.
ऐसी रही पंजाब की गेंदबाजी
पंजाब की ओर से हेनरिक्स, मोहम्मद शमी, अर्शदीप और दीपक हुड्डा ने एक-एक विकेट चटकाये.
केकेआर की ओर से राहुल त्रिपाठी और मोर्गन ने खेली तूफानी पारी
पंजाब के लक्ष्य का पीछा करते उतरी केकेआर की टीम को 17 रन पर तीन झटका लगा. लेकिन उसके बाद राहुल त्रिपाठी और मोर्गन ने मोर्चा संभाला और केकेआर के विकेट के पतन को रोकने में कामयाब रहे. दोनों खिलाड़ियों ने तूफानी पारी भी खेली. त्रिपाठी ने 32 गेंदों में 7 चौके की मदद से 41 रन बनाये, तो 40 गेंदों में दो छक्के और 7 चौकों की मदद से 47 रन बनाकर मोर्गन आखिर तक आउट नहीं हुए.
पंजाब को 5 विकेट से रौंदकर केकेआर जीत की पटरी पर लौटा
आईपीएल 2021 के 21वें मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही लगातार चार हार के बाद केकेआर जीत की पटरी पर लौटा. केकेआर ने पहले पंजाब को 9 विकेट गिराकर 123 रन पर रोक दिया. बाद में 5 विकेट खोकर 20 गेंद शेष रहते 126 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
केकेआर को पांचवां झटका, रसेल 10 रन बनाकर आउट
केकेआर को 15वें ओवर की पहली गेंद पर रसेल 10 रन बनाकर रन आउट हो गये. रसेल को अर्शदीप ने रन आउट किया. रसेल ने 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके भी लगाये.
केकेआर को चौथा झटका, त्रिपाठी 41 रन बनाकर आउट
केकेआर को 11वें ओवर में चौथा झटका लगा है. राहुल त्रिपाठी 32 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए. त्रिपाठी को हुड्डा ने शाहरुख खान के हाथों कैच आउट कराया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए