ePaper

सारा तेंदुलकर ने मॉडलिंग की दुनिया में रखा कदम ! सामने आयी ग्लैमरस तस्वीरें

Updated at : 07 Dec 2021 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
सारा तेंदुलकर ने मॉडलिंग की दुनिया में रखा कदम ! सामने आयी ग्लैमरस तस्वीरें

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक कंपनी के एड में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
undefined

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया है. सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह एक कंपनी के लिए मॉडलिंग करती हुई नजर आ रही हैं.

undefined

बता दें कि सारा तेंदुलकर ने एक क्लॉथिंग ब्रांड के लिए मॉडलिंग किया है. सारा अपने सोशल मीडिया अकांउट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और वहां अपने फोटो वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इसी कड़ी में सारा ने अपने मॉडलिंग का वीडियो भी शेयर किया है.

undefined

सारा तेंदुलकर के साथ इस एड वीडियो में दो और मॉडल भी नज़र आ रही हैं. कंपनी की ओर से भी सारा तेंदुलकर को लॉन्च करते हुए फोटो पोस्ट की गई है. हाल ही में सारा तेंदुलकर की एक स्पेशल डेट नाइट फोटो भी वायरल हुई थी. जिसमें वह बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ नज़र आ रही थीं.

undefined

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Master Blaster Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर फैंस से जुड़े रहने के पोस्ट भी करती रहती हैं. सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

undefined

सारा ने हाल ही में लंदन से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है. इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता कि वो बॉलीवुड में आएंगी या किसी और फील्ड में करियर बनाएंगी. हालांकि फैंस का कहना है कि सारा अगर बॉलीवुड में आ गईं तो बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को मात दे देंगी.

undefined

सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपने पहले प्यार का खुलासा करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इंस्टाग्राम पर सारा ने जो फोटो शेयर की थी उसमें वो अपनी मां के संग नजर आ रही थीं. उस फोटो को शेयर करते हुए सारा ने लिखा था घर वही है- वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है और उनसे मैं बहुत ज्यादा प्यार करती हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola