Ishan Kishan Health Updates: ईशान किशन अस्पताल में भर्ती, हेलमेट पर लगी थी बाउंसर, जानें कैसी है हालत

Lucknow: Indian batsman Ishan Kishan raises his bat after scoring a half-century during the 1st T20 cricket match between India and Sri Lanka, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana cricket stadium, in Lucknow, Thursday, Feb. 24, 2022. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI02_24_2022_000222B)
Ishan Kishan Health Updates: ईशान के सिर पर गेंद लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का काम किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो , सलामी बल्लेबाज को कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया.
Ishan Kishan Health Updates : भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर जो खबर आ रही है वो उनके फैंस को परेशान कर सकती है. दरअसल ईशान किशन श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में कुछ खास नहीं कर सके लेकिन उन्हें चोट लग गई जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मैच के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के सिर पर लाहिरू कुमार की तेज बाउंसर लग गई, हालांकि तेज बाउंसर लगने के बाद भी वो डटे रहे, लेकिन खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. वह 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. बल्लेबाजी के दौरान ईशान चोटिल हुए. इस बीच जानकारी आ रही है कि मैच खत्म होने के बाद ईशान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि ईशान के सिर पर गेंद लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का काम किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो , सलामी बल्लेबाज को कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. एडमिट होने के बाद उनके चोट का स्कैन किया गया. इसके बाद ईशान को एहतियात के तौर पर नॉर्मल वार्ड में भर्ती कराया गया. यदि आपने मैच नहीं देखा तो आपको बता दें कि कुमारा की बाउंसर ईशान किशन के हेलमेट पर लगी, जिसकी वजह से गेम को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था.
Also Read: IND vs SL: श्रेयस अय्यर की शानदार 74 रन की नाबाद पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा
भारतीय पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद ईशान किशन की ओर फेंकी गई जिसमें वे चोटिल हो गए. दरअसल 3.2 ओवर में लाहिरू ने 146 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से एक तेज बाउंसर फेंक दी. यह गेंद ईशान के सिर पर लगी. गेंद लगने के बाद उन्होंने हेलमेट उतार दी और वहीं बैठ गए थे. इसके बाद मैदान पर फिजियो को बुलाया गया. इसके बाद ईशान बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए.
Indian cricketer Ishan Kishan is under medical examination after getting hit on the head during India vs Sri Lanka 2nd T20I. Sri Lanka player Dinesh Chandimal was also taken to hospital as part of precautionary measures after an injury: Himachal Pradesh Cricket Association
— ANI (@ANI) February 26, 2022
चोट लगने के बाद ईशान किशन अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए. छठे ओवर की पहली ही गेंद पर लाहिरू ने उन्हें आउट कर दिया. लाहिरू की गेंद पर शनाका ने मिड ऑन पर उनका आसान सा कैच पकड़ लिया.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




