IND vs NZ 3rd T20 Playing XI: निर्णायक मुकाबले में आज होगी भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI

India vs New Zealand 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर चल रही है. मैच से पहले यहां जानिए कैसी हो सकती है दोनों की संभावित प्लेइंग XI.
IND vs NZ 3rd T20 Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज (1 फरवरी) खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से होगा. दोनों ही टीमें 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर है. मेहमान टीम ने सीरीज का पहला मुकाबला 21 रन से जीता था इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए दूसरा मैच अपने नाम किया था. अब दोनों टीमें यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी. तो आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI.
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे में शानदार फार्म में रहे थे, लेकिन टी20 फॉर्मेट में उनका बल्ला शांत ही रहा है. वहीं ईशान किशन भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि, तीसरे टी20 में इन दोनों युवा बल्लेबाजों में से किसी एक को बाहर बैठना होगा तो इस बार पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है. साथ ही दूसरा फैसला कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के बीच किसी एक को टीम में जगह देने पर होगा. बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने 2012 के बाद से भारत के सरजमीं पर एक भी टी20 सीरीज नहीं जीती है. कीवी टीम सीरीज जीतकर इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगी. वहीं हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम इंडिया वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी
Also Read: IND vs NZ: 24 सीरीज में लगातार जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, टॉप ऑर्डर से बड़ी उम्मीदें
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










