ePaper

IND vs AUS LIVE Streaming: जानिए कब और कहां देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज, यहां जानें पूरी लाइव डिटेल्स

Updated at : 09 Feb 2023 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS LIVE Streaming: जानिए कब और कहां देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज, यहां जानें पूरी लाइव डिटेल्स

IND vs AUS LIVE Streaming details: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट सीरीज बेहद रोमांचक होने वाला है.

विज्ञापन

IND vs AUS Test Series Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जायेगा. इसके लिए दोनों टीमों ने अभ्यास शुरू कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य 19 साल में पहली बार भारत में सीरज जीतना है. वहीं टीम इंडिया इस सीरीज को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच ये टेस्ट सीरीज बेहद रोमांचक होने वाला है. तो आइए आपको बताते हैं कब और कहां देख सकते हैं लाइव.

2012 के बाद से घर में कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा भारत

ऑस्ट्रेलिया ने भारत में आखिरी बार 2004-05 में एडम गिलक्रिस्ट की अगुवाई में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी. वह 2017 में पुणे में पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज जीतने की स्थिति में पहुंचा था, लेकिन विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शानदार वापसी करके 2-1 से सीरीज अपने नाम कर दी थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय सरजमीं पर इस सूखे को खत्म करना चाहेगी. वहीं टीम इंडिया ने साल 2012 के बाद से घर में कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

कब और कहां देख सकते हैं लाइव?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गॉवस्कर ट्रॉफी के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसके अलावा आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकेंगे. वहीं Disney+ Hotstar पर भी आप सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे. हालांकि, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा, लेकिन डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री में लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.

Also Read: IND vs AUS: जानिए कौन है ‘डुप्लीकेट अश्विन’ जिसके साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम कर रही है अभ्यास, देखें VIDEO
IND vs AUS टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट- 9 से 13 फरवरी, नागपुर

  • दूसरा टेस्ट- 17 से 21 फरवरी, दिल्ली

  • तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, धर्मशाला

  • चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद

भारतीय टीम स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट

ऑस्ट्रेलिया टीम स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाने, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क , मिचेल स्वेपसन, डेविड वार्नर

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola