Live Updates

India Vs Australia 4th Test Cricket Score, AUS 274/5: पहले दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया पस्त, 274 के स्कोर पर 5 विकेट पवेलियन लौटे

Updated:
विज्ञापन

Cricket Match score, India vs Australia, Ind vs Aus 4rd Test Cricket Score, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन (Brisbane Test) में चौथा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. श्रृंखला अभी एक-एक से बराबरी पर है. चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो शुरुआती झटके लंच ब्रेक से पहले ही दे दिये हैं. लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाये हैं. मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिये हैं. मैच का पूरा अपडेट जानने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

पहले दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया पस्त, 274 के स्कोर पर 5 विकेट पवेलियन लौटे

चौथें और आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन खेल समाप्त होने तक 274 रन बना लिये हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया के पांच महत्वपूर्ण विकेट पवेलियन लौट गये हैं. कैमरन ग्रीन 28 रन बनाकर और टिम पेन 38 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

नटराजन ने दिया ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका, मार्श लाबुशेन 108 रन बना कर आउट

लाबुशेन का शतक, ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिरे

लाबुशेन ने अपना शतक पूरा कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिर चुके हैं.

लाबुशेन का अर्धशतक, टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाये तीन विकेट पर 154 रन

लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने थोड़ी ही देर पहले उनका आसान सा कैच टपका दिया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चाय ब्रेक तक तीन विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिये हैं.

भारत को एक और झटका, चोटिल सैनी हुए बाहर 

भारत को एक और झटका लगा है. गेदबाजी करते समय ही नवदीप सैनी चोटिल हो गये हैं. वे मैदान से बाहर चले गये हैं.

100 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा झटका, वाशिंगटन सुंदर को मिला पहला टेस्ट विकेट

लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा है. 100 रन से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के तीन महत्वपूर्ण विकेट पवेलियन लौट गये हैं. वाशिंगटन सुंदर ने स्टीव स्मिथ का विकेट लिया. स्मिथ 36 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 93 रन पर पहुंच गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola