ePaper

IND vs WI: टेस्ट में भारत के खिलाफ कैसा है वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड, देखें किसका पलड़ा भारी

Updated at : 10 Jul 2023 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs WI: टेस्ट में भारत के खिलाफ कैसा है वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड, देखें किसका पलड़ा भारी

IND vs WI Test: पिछले 20 सालों के रिकॉर्ड को देखें तो भारतीय टीम वेस्टइंडीज से एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. 2002 के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 8 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है. सभी में भारत को जीत मिली है.

विज्ञापन

India Vs West Indies Test Series 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार 12 जुलाई से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. पहला टेस्ट डॉमिनिका के विंसडर पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच साल 2019 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी, जिसमें टीम इंडिया ने 2-0 से जीत हासिल की थी. आपको जानकारी हैरानी होगी कि अपने घर पर भी वेस्टइंडीज पिछले 21 सालों से भारत के खिलाफ कोई टेस्ट नहीं जीत पाया है. आइए आपको बताते हैं भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में.

21 साल में कोई घरेलू टेस्ट मैच नहीं जीत सका है वेस्टइंडीज

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहली टेस्ट सीरीज 1948 में खेली गई थी. उस समय वेस्टइंडीज की टीम काफी खतरनाक थी, उसने भारत को 1-0 से सीरीज में हराया था. उस समय वेस्टइंडीज को उसके घर में हरा पाना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं होता था. यही कारण है कि लंबे समय तक भारतीय टीम भी कैरेबियन लैंड पर टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नहीं कर सकी थी. भारत ने वेस्टइंडीज को इसके 22 सालों के बाद यानी 1972 में पहली बार टेस्ट सीरीज में हराया. भारत ने 1972 में 1-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी, इससे पहले कुल 5 बार भारत वेस्टइंडीज के हाथों टेस्ट सीरीज हारा था. हालांकि, अब हाल ये है कि वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ पिछले 21 साल में कोई घरेलू टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है. इतना ही नहीं वेस्टइंडीज इस बीच टीम इंडिया को भारत में भी नहीं हरा सका है.

भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड

कुल 24 बार भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज हुई है. भारत ने 10 बार जबकि वेस्टइंडीज ने 12 बार टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की, जबकि 2 बार सीरीज बेनतीजा रही. बेशक भारत यहां पिछड़ा नजर आ रहा है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड अब की कहानी से उलट हैं. दरअसल पिछली वेस्टइंडीज काफी मजबूत टीम थी, उसके आगे अच्छे अच्छे खिलाड़ी पानी भरते नजर आते थे. उनके नाम का डंका बजता था, लेकिन आज ये सब गायब है बल्कि इसके उलट आज कई छोटी टीमें वेस्टइंडीज को हरा दे रही है. वेस्टइंडीज ने भारत को 2002 में आखिरी बार कोई टेस्ट मैच हराया था.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे(उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल और समय

पहला टेस्ट: 12-16 जुलाई–विंडसर पार्क, डोमिनिका ( भारतीय समयनुसार शाम 7:30 साढ़े सात बजे से)
दूसरा टेस्ट: 20-24 जुलाई–क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद (भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से)

Also Read: IND vs WI: भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे कैरेबियाई खिलाड़ी, ब्रायन लारा ने सीरीज से पहले किया बड़ा दावा

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola