ePaper

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, जानें प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल्स

Updated at : 06 Aug 2023 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
Nicholas Pooran Networth

Nicholas Pooran Networth

India Vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार (6 अगस्त) को गुयाना में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज ने पहले टी20 मैच में भारतीय टीम को 4 रनों से हराया था. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

IND vs WI 2nd T20 Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज (6 अगस्त) 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. बता दें कि सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 4 रन से हराया था और वह अभी 1-0 से आगे है. तो आइए जानते हैं दूसरे टी20 में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है. साथ ही हम आपको बताएंगे कि भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मुकाबला कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.

पहले मैच में वेस्टइंडीज ने मारी थी बाजी

गौरतलब है कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 3 अगस्त को खेला गया. इस मुकाबले में मेजबान टीम वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने भारत के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बान सकी. इस तरह टीम इंडिया को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

युवा खिलाड़ियों खुद को करना चाहेंगे साबित

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिये यह खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है. टीम में सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, संजू सैमसन, ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं. जबकि अर्शदीप सिंह, आवेश खान, उमरान मलिक, मुकेश कुमार की तेज गेंदबाजी यूनिट हैं. स्पिन गेंदबाज के रूप में चहल और रवि बिश्नोई हैं. भारतीय टीम मजबूत है. अगले साल टी20 वर्ल्डकप होना है तो उस लिहाज से खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी मायने रखता है.

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 26 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया 17 जीत के साथ आगे है. वहीं वेस्टइंडीज ने सिर्फ 8 मैच ही जीते हैं. इसके अलावा दोनों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

पिच रिपोर्ट

दूसरा टी20 मैच प्रोविडेंस स्टेडियम गुयाना में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, जिसका सबूत पहले वनडे में मिला. शुरुआती कुछ ओवरों में पेसर्स को कुछ मूवमेंट मिलेगा. पिच तेज होने के कारण टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी.

कब और कहां होगा मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम गुयाना में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह टी20 मुकाबला 6 अगस्त, रविवार को भारतीय समयनुसार मैच की शुरुआत रात 8:00 बजे से होगी. वहीं टॉस 7:30 बजे होगा.

टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. यहां अलग अलग भाषाओं में कमेंटरी होगी. हिंदी, इंग्लिश समेत तेलुगु, तमिल आदि भाषाओं में डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव प्रसारण होगा.

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच को फैनकोड (एप एवं वेबसाइट) और जियोसिनेमा (एप एवं वेबसाइट) के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 शेड्यूल

IND vs WI 1st T20 – 3 अगस्त – त्रिनिदाद

IND vs WI 2nd T20 – 6 अगस्त – ग्याना

IND vs WI 3rd T20 – 8 अगस्त – ग्याना

IND vs WI 4th T20 – 12 अगस्त – फ्लोरिडा

IND vs WI 5th T20 – 13 अगस्त – फ्लोरिडा

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अवेश खान.

वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, ब्रेंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, ओबेड मैककॉय, अल्जारी जोसेफ, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल में हो सकता है बड़ा बदलाव, पाकिस्तान और इंग्लैंड मैच पर सुरक्षा एजेंसी ने चेताया

भारत का टी20 स्क्वाड 

यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, आवेश खान, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा. 

वेस्टइंडीज़ का टी20 स्क्वाड

काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय, ओशाने थॉमस, ब्रैंडन किंग, ओडियन स्मिथ, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola