हार्दिक पांड्या दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, क्रिसमस सेलिब्रेश में नताशा की फोटो देख फैंस ने पूछ डाले कई सवाल

Updated:
विज्ञापन

Hardik Pandya and Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या की पत्नी सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं.

विज्ञापन
undefined

दुनिया भर में क्रिसमस की धूम है. ऐसे में सभी सेलेब्स अपने अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पत्नी सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं.

विज्ञापन
undefined

क्रिसमस के मौके पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस मनाया. क्रिसमस सेलिब्रेशन में क्रुणाल पांड्या भी अपनी वाइफ के साथ दिखे. नताशा ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर की हैं.

undefined

नताशा स्तानकोविक ने अपने पति और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. लेकिन इन फोटोज को देख हर किसी की निगाहें नताशा स्तानकोविक पर टिकी रह गई. जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा है.

undefined

हार्दिक और नताशा की इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा है कि क्या नताशा दूसरी बार प्रेग्नेंट है. बता दें कि हार्दिक और नताशा का एक बेटा है जिसका नाम अगस्तया है. क्रिसमस के दौरान हार्दिक और नताशा ने अगस्तया के साथ खूब मस्ती की और काफी सारी तस्वीरें भी क्लिक कराईं.

undefined

बता दें कि क्रिसमस के दौरान नताशा और हार्दिक ने अपने देस्तों और करीबियों के साथ घर पर जमकर पार्टी की.सोशल मीडिया पर फैंस पांड्याज के इस अंदाज को खूब पसंद क रहे हैं. सामने आई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस दौरान उन्होंने अपने घर पर शानदार डेकोरेशन की थी.

undefined

हार्दिक के करियर के लिहाज से अगर इस साल की बात करें तो यह साल कुछ खास नहीं रहा. आईपीएल 2021 में फ्लॉप रहे और फिर टी20 वर्ल्‍ड कप में भी खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. हार्दिक को मुंबई ने आईपीएल 2022 के लिए भी रिटेन नहीं किया. वे अभी खराब फिटनेस से जूझ रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वो अगले 2 महीने तक मैदान पर वापसी नहीं कर सकेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola