पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आमिर सोहेल ने बताया कि बाबर आजम को अपनी बल्लेबाजी में कहां करना है सुधार

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Jun 2020 6:13 PM

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज आमिर सोहेल का मानना है कि अभी भी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम में काफी तकनीकी कमियां है.

विज्ञापन

लोग भले ही अभी विराट और बाबर आजम की तुलना करते हों लेकिन पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज आमिर सोहेल का मानना है कि अभी भी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम में काफी तकनीकी कमियां हैं. उन्होंने ये बातें अपने एक यू ट्यब चैनल के माध्यम से कही.

उन्होंने आगे कहा कि उनके स्टांस गड़बड़ी है. उन्हें अपने स्टांस ठीक करने की जरूरत है. उनका ट्रिगर मोमेंट थोड़ा सा ऑफ है, साथ ही साथ उन्हें बोल्ड और पगबाधा आउट होने से बचना होगा. लेकिन वो इन सारी कमियों को जल्द दूर कर सकते हैं. अगर वो इन चीजों को दूर कर लिए तो वो गेंदबाजों के ऊपर और अधिक हावी हो सकते हैं.

बाबर को सिंगल्स और डब्लस के सहारे रन बनाना भी सीखना होगा. क्यों कि अक्सर देखा जाता है कि बाबर 40 प्रतिशत रन अपने चौके और छक्के से ही बना डालते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपको किसी पिच पर बाउंड्री नहीं मिल रही है तो आप स्ट्राइक रोटेट कर के भी रन बना सकते हैं. इसलिए बाबर को सिंगल्स और डब्लस से भी रन बनाना आना चाहिए.

उन्होंने पाक के पूर्व खिलाड़ी मिसबाह उल हक का उदाहरण देते हुए कहा कि आप मिसबाह को देख सकते हैं जिन्होंने अपनी कमियों को बहुत जल्दी पहचान लिया था और उन्होंने उस कमी को दूर भी कर लिया था जिसका फायदा उन्हें मिला

बता दें कि बाबर की समय समय पर कोहली से तुलना होती रहती है. हालांकि कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि अभी कोहली के साथ तुलना करना जल्दबाजी होगी. अगर हम बाबर के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 45 की औसत से 1850 रन बनाए हैं. जबकि वनडे और टी-20 में उनका औसत 50 के ऊपर है. जिसमें उन्होंने क्रमशः 3359 और 1471 रन हैं. और वो अपनी बल्लेबाजी में लगातार सुधार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola