Asia Cup: नेपाल पर धमाकेदार जीत से भारत एशिया कप के सुपर चार में

Updated:
विज्ञापन
Asia Cup: नेपाल पर धमाकेदार जीत से भारत एशिया कप के सुपर चार में

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने सोमवार को यहां नेपाल को बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से 10 विकेट से हराकर एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार में जगह बनाई.

विज्ञापन

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने सोमवार को यहां नेपाल को बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से 10 विकेट से हराकर एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार में जगह बनाई. ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन अंक के साथ सुपर चार में जगह बनाई जबकि नेपाल अपने दोनों मैच हारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया. भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. इस मैच में भी बारिश के कारण लगभग तीन घंटे का खेल नहीं हो पाया. नेपाल ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर 48.2 ओवर में 230 रन बनाए.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola