World Cup 2023: मोहम्मद शमी ने गोल्डन बॉल पर किया कब्जा, 24 विकेट लेकर रचा इतिहास
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Nov 2023 10:47 PM
Lucknow: India's Mohammed Shami celebrates the wicket of England's Moeen Ali during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Sunday Oct. 29, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav)(PTI10_29_2023_000588B)
मोहम्मद शमी ने गोल्डन बॉल का खिताब जीत लिया है. उन्होंने केवल 6 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 24 विकेट चटकाए. शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में तीन बार 5-5 विकेट लिए, तो एक बार चार विकेट भी चटकाए. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा दूसरे स्थान पर रहे.
ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले भारत को 240 रन पर ऑल आउट किया, फिर 4 विकेट खोकर 43 ओवर में 241 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. इसके साथ ही भारत को तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया. इस वर्ल्ड कप में भारत भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाया, लेकिन राहत की बात है कि गोल्डन बैट और बॉल भारत के खाते में ही आया.
शमी ने गोल्डन बॉल का खिताब जीता
मोहम्मद शमी ने गोल्डन बॉल का खिताब जीत लिया है. उन्होंने केवल 6 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 24 विकेट चटकाए. शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में तीन बार 5-5 विकेट लिए, तो एक बार चार विकेट भी चटकाए. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा दूसरे स्थान पर रहे. जंपा ने 10 मैचों में कुल 22 विकेट चटकाए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह 10 मैच खेलकर 18 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर रहे.
पहले चार मैच नहीं खेले शमी, फिर की धमाकेदार एंट्री
मौजूदा वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी को पहले चार मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. लेकिन हार्दिक पांड्या के चोटिल होकर वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मैच में शमी ने पंजा खोला और अपना इरादा साफ कर दिया. उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और तीन बार पांच-पांच विकेट चटकाकर इतिहास रच डाला.
Also Read: सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप फाइनल से पहले विराट कोहली को दिया सरप्राइज गिफ्ट, देखें तस्वीरें
शमी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
मोहम्मद शमी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. शमी अबतक 18 मैचों की 18 पारियों में 55 विकेट ले चुके हैं. जिसमें चार बार 4-4 और 4 बार 5-5 विकेट चटकाए. शमी ने पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम के 55 विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैकग्रा हैं. उन्होंने 39 मैचों की 39 पारियों में कुल 71 विकेट लिए.
Also Read: टूटा भारत का सपना, वर्ल्ड कप का नया चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, महा मुकाबले में 6 विकेट से दी शिकस्त
भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जहीर खान हैं
भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज जहीर खान हैं. उन्होंने 23 मैचों की 23 पारियों में कुल 44 विकेट लिए. जबकि तीसरे स्थान पर श्रीनाथ हैं. श्रीनाथ ने 34 मैचों की 33 पारियों में कुल 44 विकेट लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










