CWG 2022: भारतीय खिलाड़ियों को IOA का निर्देश, कोरोना के कारण सार्वजनिक स्थलों से दूर रहने की सलाह

Edited by Agency
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने गये भारतीय एथलीटों को भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन ने खास सलाह दी है. आईओए ने खिलाड़ियों को सार्वजनिक स्थलों पर ज्यादा समय नहीं बिताने को कहा है. ऐसा कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए कहा गया है. वहीं, दो महिला क्रिकेटर पहले ही कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं.

विज्ञापन

बर्मिंघम : भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को मंगलवार को सलाह दी कि वे अपनी सार्वजनिक उपस्थिति को सीमित रखें और कोविड-19 महामारी के मौजूदा खतरे को देखते हुए बाहर निकलने से बचें. आईओए ने बयान में कहा, भारतीय ओलंपिक संघ बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल में शामिल खिलाड़ियों से आग्रह करता है कि वे कोविड-19 के खतरे के कारण सार्वजनिक स्थानों पर अधिक समय नहीं बिताएं क्योंकि इससे खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और उनका प्रतिनिधित्व खतरे में पड़ सकता है.

भारत के दल में 321 सदस्य

आईओए ने साथ ही भारतीय खिलाड़ियों से आग्रह किया कि जहां भी जरूरी हो वे सभी एहतियाती कदम उठाएं. आईओए का निर्देश उस समय आया है जब ब्रिटेन में कोविड-19 के हजारों मामले सामने आ रहे हैं. भारत ने इन खेलों में 321 सदस्यीय मजबूत दल उतरा है जिसमें 215 खिलाड़ी और 107 अधिकारी तथा सहयोगी स्टाफ शामिल हैं. राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जायेगा.

Also Read: CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पांच अलग-अलग गांवों में रहेंगे भारतीय खिलाड़ी, मिलेगी अलग सुविधा
दो महिला क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक दूसरी सदस्य के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दोनों को भारत में ही रोका गया है. वे दोनों टीम के साथ रविवार को बर्मिंघम के लिए रवाना नहीं हुई. राष्ट्रमंडल खेलों के नियमों के तहत जब तक उनकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आयेगी, तब तक वे वहां नहीं जा सकतीं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इससे पहले टीम की एक सदस्य के पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी.

भारत को पहला मैच 29 जुलाई को

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दूसरी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है और यह रवानगी से पहले हुआ. दोनों खिलाड़ी भारत में ही रुक गई हैं. बीसीसीआई सूत्र ने कहा, नियमों के अनुसार नेगेटिव आने पर ही दोनों खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ सकती हैं. मौजूदा स्थिति को देखते हुए दोनों खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में खेलने की संभावना नहीं है. भारत को दूसरा मैच 31 जुलाई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और टीम अपना अंतिम लीग मैच तीन अगस्त को बारबडोस के खिलाफ खेलेगी.

Also Read: CWG: निकहत जरीन को राष्ट्रमंडल खेलों में 4 स्वर्ण सहित 8 मेडल की उम्मीद, वर्ल्ड चैंपियन ने कही यह बात

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola