Bigg Boss 15 Finale: तेजस्वी प्रकाश से लेकर शमिता शेट्टी, मिलिए इस सीजन के टॉप 6 कंटेस्टेंट से…PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 15 का फिनाले 30 जनवरी को है. इस सीजन के टॉप 6 कंटेस्टेंट भी फाइनल हो चुका है जिनमें से कोई एक इस सीजन का विनर होगा.

विज्ञापन
undefined

मजबूत इरादों वाले प्रतीक सहजपाल शो के सबसे पसंदीदा प्रतियोगियों में से एक रहे हैं. चाहे निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी के साथ उनकी दोस्ती हो या करण कुंद्रा के साथ उनकी लड़ाई, प्रशंसकों ने प्रतीक के व्यवहार के कई रंग देखे हैं. अपने गुस्से की वजह से कई बार चर्चा में रहने के बावजूद, उन्होंने करण और उमर जैसे प्रतियोगियों के उकसावे के बावजूद कभी भी शारीरिक हिंसा नहीं की.

विज्ञापन
undefined

तेजस्वी प्रकाश एक और मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं. वो हमेशा अपनी बात को लेकर बहुत मुखर रही हैं और हमेशा टास्क जीतने की कोशिश करती हैं. अभिनेत्री करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में आई है. दोनों इसी घर के अंदर मिले और दोनों के बीच एक लव एंगल शुरू हुआ.

undefined

पंजाबी ब्वॉय करण कुंद्रा के बीबी हाउस का सफर एक रोलरकोस्टर की तरह रही है. उमर के साथ उनकी दोस्ती हो या फिर तेजस्वी के साथ उनका रिश्ता, अभिनेता ने घर के अंदर कई तरह के रंग दिखाए हैं. वो तेजस्वी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. करण शुरूआत में थोड़ा स्लो दिखे थे लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने टास्क के प्रति दिलचस्पी दिखानी शुरू की.

undefined

निशांत भट्ट एक बहुत ही प्रतिष्ठित और दमदार खिलाड़ी रहे हैं. वो घर के अंदर सभी के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने में सक्षम रहे हैं और साथ ही हमेशा एक स्टैंड लेने और उन चीजों के लिए खड़े होने में सक्षम रहे हैं जो उन्हें सही लगता है. उनकी प्रतीक के साथ अच्छी दोस्ती है लेकिन कई बार दोनों के बीच मतभेद देखने को मिलते हैं और वो मजबूती से अपना पक्ष रखने के लिए जाने जाते हैं.

undefined

बॉस लेडी शमिता शेट्टी शो में उनकी सबसे ईमानदार और प्रामाणिक शख्सियत रही हैं. अभिनेत्री हमेशा उसी के लिए स्टैंड लेती है जिसे वह सही मानती है और हमेशा अपने दोस्तों के लिए रही हैं. बिग बॉस ओटीटी के बाद यहां भी उन्होंने खुद को मजबूती से पेश किया है और टास्क के प्रति ईमानदार रही हैं. इस समय प्रतीक और निशांत संग उनकी अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है.

undefined

रश्मि देसाई इस सीजन कीवाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट में से एक थीं. उन्होंने अपनी समझदारी और टास्क में अपनी मजबूती की वजह से उन्होंने कई दिल जीते हैं. एक्ट्रेस ‘हाउस एंटरटेनर’ राखी सावंत को मात देर फिनाले में एंट्री करने में कामयाब रही हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola