West Bengal Police Recruitment: लेडी कांस्टेबल के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, एक्जाम में ये चीजें बैन

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

West Bengal Police Recruitment: पश्चिम बंगाल पुलिस लेडी कॉन्स्टेबल 2023 लिखित परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं. परीक्षा के लिए पंजीकृत महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकती है.

विज्ञापन

West Bengal Police Recruitment, WB Police Lady Constable Vacancy 2024: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (डब्ल्यूबीपीआरबी) ने 29 दिसंबर को लेडी कांस्टेबल पश्चिम बंगाल पुलिस – 2023 के पद के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं. मोटिफिकेशन के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस 2023 में लेडी कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए अंतिम लिखित परीक्षा 21 जनवरी, 2024 को निर्धारित की गई है. ई-एडमिट कार्ड 10 जनवरी, 2024 को पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा. उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

Also Read: IBPS Clerk Result 2023: आईबीपीएस क्लर्क की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

West Bengal Police Recruitment 2024: एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले डब्ल्यूबी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं.

  • होम पेज पर डब्ल्यूबी पुलिस लेडी कॉन्स्टेबल 2023 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें.

  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा.

  • अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें.

  • इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

  • परीक्षा केंद्र में नहीं लेकर जा सकते ये चीजें

Also Read: UP Police Constable Bharti: कांस्टेबल भर्ती के लिए होगा तगड़ा कॉम्पटीशन, पहले ही दिन आए इतने लाख आवेदन

West Bengal Police Recruitment:

लिखित परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पोर्टेबल स्कैनर, डिजिटल और स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसी कोई भी चीजें ले जाना मना है. इसी के साथ ऊंची एड़ी के जूते पहनना भी रोक लगाई गई है. यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इन नियमों का पालन नहीं करेगा, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola