Sarkari Naukri, UP Lekhpal Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश सरकार करने वाली है 8000 पदों के लिए नियुक्ति, जानें आवेदन प्रक्रिया

Published at :21 Jul 2020 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri, UP Lekhpal Recruitment 2020:  उत्तर प्रदेश सरकार करने वाली है 8000 पदों के लिए नियुक्ति, जानें आवेदन प्रक्रिया

UP Lekhpal Recruitment 2020, Sarkari Naukri, UPSSSC, Government Jobs Update: उत्तर प्रदेश सरकार राजस्व विभाग में लेखपालों के रिक्त करीब 8000 पदों पर एक साथ भर्ती कराने की तैयारी कर रही है. इस बार राज्य सरकार ने यूपी लेखपाल भर्ती 2020 करने की जिम्बेदारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को सौपी है. लंबी प्रतीक्षा के बाद सभी जिलों से रिक्तियों का आरक्षण सहित ब्यौरा राजस्व परिषद् को प्राप्त हो गया है. इसी महीने भर्ती प्रस्ताव यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने की तैयारी है.

विज्ञापन

UP Lekhpal Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश सरकार राजस्व विभाग में लेखपालों के रिक्त करीब 8000 पदों पर एक साथ भर्ती कराने की तैयारी कर रही है. इस बार राज्य सरकार ने यूपी लेखपाल भर्ती 2020 करने की जिम्बेदारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को सौपी है. लंबी प्रतीक्षा के बाद सभी जिलों से रिक्तियों का आरक्षण सहित ब्यौरा राजस्व परिषद् को प्राप्त हो गया है. इसी महीने भर्ती प्रस्ताव यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने की तैयारी है.

पहली बार उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2020 बिना इंटरव्यू के होने जा रही है. यह उन युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है जो उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग का हिस्सा बनने का सपना संजोए है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग भर्ती 2020 के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस यूपीएसएसएससी लेखपाल रिक्रूटमेंट 2020 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है.

नवीनतम अपडेट 15 जुलाई 2020 को : प्रदेश में लेखपालों के 8000 रिक्त पदों पर UP लेखपाल भर्ती 2020 की तैयारी शुरू हो गयी है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने राजस्व परिषद् से जून-2020 तक के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नया प्रस्ताव माँगा है। अधिक जानकारी के लिए स्थानीय न्यूज़ पेपर कटिंग के माध्यम से यूपी लेखपाल वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें.

नवीनतम अपडेट 06 मार्च 2020 को : उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में रिक्त 5200 लेखपाल पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, अब बिना इंटरव्यू के होगी उप्र लेखपाल भर्ती 2020.

यूपी लेखपाल भर्ती 2020 की जानकारी हिंदी में :

विभाग का नाम : राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार

परीक्षा आयोजक का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

विज्ञापन संख्या : जल्द होगी जारी

रिक्तियों की कुल संख्या : 5200 पोस्ट्स (लगभग)

नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी

आवेदन की तारीख : आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार

आवेदन का तरीका : ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट : www.revenue.up.nic.in OR www.upsssc.gov.in

नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश लेखपाल वैकेंसी 2020 विवरण :

  • पोस्ट का नाम पदों की संख्या वेतनमान

  • लेखपाल 5200 ₹ 5,200 – 20,200 + ग्रेड पे ₹ 2,000.

यूपी लेखपाल भर्ती 2020 के लिए पत्रता मापदंड :

शैक्षणिक अर्हता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा कम्प्यूटर ज्ञान होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए आगामी विज्ञापन की प्रतीक्षा करें.

आयु सीमा : इस भर्ती (UP Lekhpal Bharti 2020) में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए. आयु सीमा की सटीक जानकारी हेतु आगामी विभागीय विज्ञापन का इन्तजार करें.

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए

यूपीएसएसएससी चयन प्रक्रिया : इस यूपी लेखपाल रिक्रूटमेंट 2020 में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जायगा

आवेदन शुल्क : इस यूपी राजस्व विभाग भर्ती 2020 में अप्लाई करने के लिए सभी उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा फीस का भुगतान नेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड और ई-चालान के माध्यम से करना होगा। श्रेणी वार परीक्षा शुल्क विवरण निम्न प्रकार है :

परीक्षा शुल्क विवरण

  • सामान्य / ओबीसी के लिए : रु.185/-

  • एससी / एसटी के लिए : रु. 95/-

  • शारीरिक रूप से विकलांग के लिए : रु. 25/-

यूपी लेखपाल भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती 2020 के लिए UPSSSC की ऑफिसियल वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से अंतिम तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

  • यूपी लेखपाल वैकेंसी 2020 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि : जल्द होगी जारी

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : जल्द होगी जारी

  • लिखित परीक्षा का संभावित तिथि : जल्द होगी जारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola