ePaper

SSC MTS Exam 2021: जल्द आयोजित होने जा रही है एसएससी एमटीएस की परीक्षा, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

Updated at : 26 Apr 2021 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
SSC MTS Exam 2021: जल्द आयोजित होने जा रही है एसएससी एमटीएस की परीक्षा, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

SSC MTS Exam 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने इस वर्ष भी MTS के पदों पर भर्ती निकली थी, जिसकी भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जुलाई से लिखित परीक्षा होनी निर्धारित हैं. जल्द ही कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा MTS की परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है. नॉन टेक्निकल पदों के लिए एसएससीर जुलाई में परीक्षा कराएगी.

विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग ने इस वर्ष भी MTS के पदों पर भर्ती निकली थी, जिसकी भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जुलाई से लिखित परीक्षा होनी निर्धारित हैं. जल्द ही कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा MTS की परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है. नॉन टेक्निकल पदों के लिए एसएससीर जुलाई में परीक्षा कराएगी. एसएससी के कैलेंडर के अनुसार यह परीक्षा एक से 20 जुलाई तक होगी. एसएससी एमटीएस पदों पर चयनित होने के बाद आकर्षक सैलरी पैकेज मिलेगा. जिसमें मूल वेतन के साथ कई तरह के भत्ते शामिल होंगे. परीक्षा 1 जुलाई से 20 जुलाई तक पूरी कराई जाएगी। इसके लिए जल्द ही प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे.

यहां जानें क्या है एमटीएस

सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद सैलरी (MTS ग्रॉस पे- 1800)

टियर X शहर

इन हैंड सैलरी- 20245

बेसिक पे- 18000, एचआरए- 4320, डीए- 0, टीए- 1350, टीए पर डीए- 0, ग्रॉस सैलरी- 23670, एनपीएस- 1800, सीजीएसएस- 125, सीजीईजीआईएस- 1500, कुल कटौती- 3425

टियर Y शहर

इन हैंड सैलरी- 18355

बेसिक पे- 18000, एचआरए- 2880, डीए- 0, टीए- 900, टीए पर डीए- 0, ग्रॉस सैलरी- 21780, एनपीएस- 1800, सीजीएसएस- 125, सीजीईजीआईएस- 1500, कुल कटौती- 3425

टीयर-Z शहर

इन हैंड सैलरी- 16915

बेसिक पे- 18000, एचआरए- 1440, डीए- 0, टीए- 900, टीए पर डीए- 0, ग्रॉस सैलरी- 20340, एनपीएस- 1800, सीजीएसएस- 125, सीजीईजीआईएस- 1500, कुल कटौती- 3425

एसएससी एमटीएस परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस

जानें परीक्षा पैटर्न

बता दें कि SSS MTS Exam के पहले चरण में 100 अंकों की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी, जिसके लिए 100 अंक और 90 मिनट की समय सीमा निर्धारित है. इस परीक्षा काे पास करने वाले कैंडिडेट्स को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए सफल माना जायेगा. दूसरे चरण के एग्जाम में उम्मीदवारों को 30 मिनट में 50 अंकों की पेपर पेन मोड पर आधारित लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola