SSC CHSL 2023 Final Vacancy: एसएससी सीएचएसएल भर्ती की अंतिम रिक्तियां जारी, इस दिन तक करें अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Feb 2024 11:48 AM
SSC CHSL 2023 Final Vacancy: कर्मचारी चयन आयोग (SSC ) ने अंतिम रिक्तियों की घोषणा की है और संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (SSC CHSL 2023 Final Vacancy) के लिए विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म जारी किया है.
SSC CHSL 2023 Final Vacancy: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) 2023 के लिए अंतिम रिक्तियां जारी कर दी हैं. आयोग ने एक महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया की शुरुआत को चिह्नित करते हुए सीएचएसएल 2023 विकल्प सह वरीयता फॉर्म भी जारी किया है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अपनी पद वरीयता बताएं. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी, 2024 है.
Also Read: SSC GD Constable Admit Card 2024 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एसएससी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, “अंतिम परिणाम की घोषणा से पहले, उन उम्मीदवारों द्वारा पद/विभागों के लिए विकल्प-सह-वरीयताएं प्रस्तुत करना आवश्यक है जो टियर- II परीक्षा में उपस्थित हुए हैं. टियर- II में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी की वेबसाइट पर अपने संबंधित ‘उम्मीदवार लॉगिन’ के माध्यम से सीएचएसएलई-2023 के लिए पद/विभागों के लिए अपना विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करें. विकल्प-सह-वरीयताएं जमा करने के लिए टैब 18.02.2024 तक सक्रिय रहेगा.”
विस्तार से जानते हैं स्टाफ सिलेक्शन कमीशन क्या है
तो आपको बता दें कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन भारत सरकार के अधीन एक आर्गेनाईजेशन है, जो भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सबोर्डिनेट कार्यालयों में विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है. यह कमीशन कर्मचारी वर्ग और ट्रेनिंग विभाग का एक संयुक्त ऑफिस है, जिसमें अध्यक्ष, दो सदस्य और एक सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक (Secretary-cum-Controller of Examinations) शामिल हैं.
SSC में शामिल परीक्षाओं की लिस्ट
SSC in Hindi परीक्षाओं की लिस्ट नीचे दी गई है-
Combined Higher Secondary Level (CHSL) 10+2 Exam
Combined Graduate Level Examination (CGL)
Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Exam
Multi-Tasking (Non-Technical) Staff Examination
IMD Scientific Assistant Exam
SSC Constable (GD) in CAPC, NIA and SSF Exams
Section Officer (Audit/Commercial) Examination
Food Corporation of India (FCI) Exam
Junior Engineer (Civil & Electrical) Exam
Junior Translator (CSOLS) / Junior Hindi Translator Exam
Lower Division Grade Limited Departmental Competitive Examination (LDC)
SSC Direct Recruitment (Selection Post)
Sub Inspector in CPO Exam
Combined Higher Secondary Level (CHSL) 10+2 Exam
Combined Graduate Level Examination (CGL)
Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Exam
Multi-Tasking (Non-Technical) Staff Examination
IMD Scientific Assistant Exam
SSC Constable (GD) in CAPC, NIA and SSF Exams
Section Officer (Audit/Commercial) Examination
Food Corporation of India (FCI) Exam
Junior Engineer (Civil & Electrical) Exam
Junior Translator (CSOLS) / Junior Hindi Translator Exam
Lower Division Grade Limited Departmental Competitive Examination (LDC)
SSC Direct Recruitment (Selection Post)
Sub Inspector in CPO Exam
SSC एग्जाम क्या है?
SSC in Hindi परीक्षा आमतौर पर, परीक्षाओं को टीयर 1, 2 आदि जैसे चरणों में विभाजित किया जाता है, उसके बाद इंटरव्यू और कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी लिया जाता है. सभी अहम परीक्षाओं में लिखित परीक्षा कमोबेश एक जैसी होती है. इस परीक्षा का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं किया जाता है, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं. छात्र अपनी भाषा खुद चुन सकते हैं. अलग-अलग परीक्षाओं में प्रश्नों की कुल संख्या और कुल समय अलग-अलग होती है. SSC के लिए इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस मुख्य पैरामीटर हैं, जिनके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है. इसके अलावा, तकनीकी प्रो फाइल के लिए कुछ SSC परीक्षाओं में क्वांटिटेटिव रीजनिंग और गणित के सेक्शन भी शामिल हैं.
SSC के लिए योग्यता
राष्ट्रीयता/नागरिकता– एसएससी-सीजीएल के लिए अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है.
शैक्षणिक योग्यता– शैक्षणिक योग्यता को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता उस पोस्ट पर भी निर्भर करती है, जिसके लिए आप आवेदन कर रहें हैं.
आयु सीमा– अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच में होनी चाहिए (आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार उम्र में छूट है).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










