Bihar Civil Court Vacancy 2022: बिहार सिविल कोर्ट में निकली बंपर वैकेंसी, इन 7692 पदों पर ऐसे करें अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Sep 2022 5:14 PM
Bihar Civil Court Vacancy 2022: बिहार के अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर एवं चपरासी के पदों पर 7692 की नियुक्ति निकली है. पद के अनुसार निर्धारित योग्यता को पूरा करनेवाले उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 20 अक्तूबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.
Bihar Civil Court Vacancy 2022: बिहार के अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क, स्टेनोग्राफर एवं कोर्ट रीडर समेत ग्रुप-सी के 7692 पदों पर वेकेंसी निकाली गयी हैं. योग्यता, आवेदन एवं चयन प्रक्रिया के बारे में यहां प्राची खरे ने विस्तार से बताया है.
बिहार के अधीनस्थ न्यायालयों में वर्ग-III/समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. इन पदों में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर एवं चपरासी के 7692 पद शामिल हैं. पद के अनुसार निर्धारित योग्यता को पूरा करनेवाले उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 20 अक्तूबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.
कुल पद 7692
क्लर्क 3325
स्टेनोग्राफर 1582
कोर्ट रीडर 1132
चपरासी 1673
क्लर्क के लिए किसी भी विषय से स्नातक व कंप्यूटर का ज्ञान रखनेवाले आवेदन कर सकते हैं. स्टेनोग्राफर के पद पर किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने के साथ स्टेनोग्राफी एवं कंप्यूटर की जानकारी रखनेवाले आवेदन के पात्र हैं. कोर्ट रीडर पद के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन एवं कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान रखनेवाले आवेदन कर सकते हैं. वहीं चपरासी के लिए दसवीं पास की योग्यता मांगी गयी है. शैक्षणिक योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें.
उपरोक्त पदों पर आवेदन करनेवाले उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जायेगी. पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग को तीन साल व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच साल की छूट दी जायेगी. आयु की गणना 1 सितंबर, 2022 के आधार पर की जायेगी.
क्लर्क, स्टेनोग्राफर एवं कोर्ट रीडर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे स्केल लेवल-4 के तहत 25,500-81,100 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे. चपरासी पद के लिए पे स्केल लेवल-1 के तहत 18,000-56,900 रुपये प्रतिमाह वेतन तय है.
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट), मुख्य परीक्षा (डिस्क्रिप्टिव टेस्ट) और इंटरव्यू में दी गयी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जायेगा. लिखित परीक्षा का सिलेबस व पैटर्न जानने के लिए अधिसूचना की मदद लें.
क्लर्क, स्टेनो, कोर्ट रीडर के लिए उम्मीदवारों को 800 रुपये (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये) आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 20 अक्तूबर, 2022
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://districts.ecourts.gov.in/india/bihar/patna/recruit
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










