Sarkari Naukri 2023 Live Updates: UPSC, SSC, Bank, Police Exams समेत देखें नई वैकेंसी, कहां, कैसे अप्लाई करें
Sarkari Naukri 2023 Live Updates, Government Jobs, Bharti Bank Vacancy, Admit Card, Answer Key: आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो हम यहां आपको विभिन्न छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी शेयर कर रहे हैं, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं. UPSC, SSC, Bank, TET, Police Exams समेत निकली वैकेंसी, नौकरी के बारे में जानें कहां-कैसे आवेदन करें? पूरी डिटेल.
JSSC ने उत्पाद सिपाही के 583 पदों पर निकाली वैकेंसी
जेएसएससी ने उत्पाद सिपाही के 583 पदों पर वैकेंसी निकाली है. नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी 30 जून की मध्य रात्रि तक आवेदन कर सकते हैं.
JSSC vacancy for excise constable: क्या है योग्यता
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल वैसे अभ्यर्थियों, जो योग्य हैं, उन्हें पुन: आवेदन देना होगा. उन्हें परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा. आवेदन पत्र में पिछले आवेदन का निबंधन संख्या, जन्म तिथि व पिता का नाम दर्ज करना आवश्यक होगा. परीक्षा तीन चरणों में होगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा व चिकित्सकीय जांच परीक्षा होगी.
JSSC vacancy for excise constable: परीक्षा शुल्क
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में उत्पाद सिपाही के आवेदन के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है. झारखंड राज्य के एसटी व एससी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है.
JSSC उत्पाद सिपाही वैकेंसी: आवेदन के लिए उम्र
वर्ष 2018 के विज्ञापन (संख्या-04/2018) के तहत आवेदन देनेवाले अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा की गणना के लिए संदर्भ तिथि को संशोधित किया गया है. न्यूनतम उम्र सीमा की गणना के लिए एक अगस्त 2023 की संदर्भ तिथी होगी, जबकि अधिकतम उम्र सीमा की गणना के लिए एक अगस्त 2019 तिथि निर्धारित है.
JSSC ने उत्पाद सिपाही के 583 पदों पर निकाली वैकेंसी
जेएसएससी ने उत्पाद सिपाही के 583 पदों पर वैकेंसी निकाली है. नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी 30 जून की मध्य रात्रि तक आवेदन कर सकते हैं.
IB Recruitment 2023 – Apply Online for 797 Junior Intelligence Office Post
जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिस नौकरी रिक्तियों को भरने के संबंध में आईबी भर्ती 2023 अधिसूचना. रक्षा संगठन इंजीनियरिंग डिप्लोमा, बी.एससी योग्यता रखने वाले पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है. ये 797 जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिस पोस्ट पूरे भारत में आईबी में हैं. आईबी जॉब्स 2023 के लिए नौकरी के आवेदन 23 जून 2023 को या उससे पहले ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे.
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए