Sarkari Naukri 2022 LIVE Updates: टीचिंग स्टाफ की हो रही है भर्ती, देखें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट
Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: सरकारी नौकरी को पाने की इच्छा ज्यादातर युवाओं को रहता है. यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं. हां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं
SSC CGL Application Correction विंडो ओपन, 1 फरवरी तक मौका
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल (SSC CGL) आवेदन 2022 के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दिया गया है. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जानकर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन में बदलाव कर सकते हैं. उम्मीदवारों को अपने आवेदन में बदलाव या सुधार करने का मौका 1 फरवरी 2022 तक है.
SSC CGL Application Correction ऐसे करें
आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं. अब बिना किसी गलती के एसएससी सीजीएल 2021 आवेदन संख्या, पासवर्ड और अपनी सुरक्षा पिन के साथ अपने खाते में लॉगिन करें. “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें. अब, उम्मीदवार अपने एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2022 के विवरण में बदलाव कर सकते हैं. अंतिम सबमिशन से पहले सही किए गए सभी विवरणों को क्रॉस-चेक जरूर कर लें. वरना दुबारा करेक्शन के लिए फिर फीस चुकानी पड़ेगी.
एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2022 सुधार शुल्क जानें
उम्मीदवारों को पहली बार सीजीएल (CGL) के सही आवेदन के लिए 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये के सुधार शुल्क का भुगतान करना होगा. सुधार शुल्क सभी आवेदकों के लिए सभी श्रेणियों के लिए एक समान होगा. उम्मीदवार दिए गए समय अवधि के भीतर अपने एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2022 में परिवर्तन करने के लिए सुधार सुविधा का उपयोग कर सकते हैं. उम्मीदवार सिर्फ ऑनलाइन मोड में एसएससी सीजीएल 2022 आवेदन पत्र में विवरण को संशोधित कर सकते हैं.
वायु सेना AFCAT एग्जाम एडमिट कार्ड जारी
भारतीय वायु सेना (IAF) ने आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर AFCAT 1 2022 एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया है. परीक्षा शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने निकाली वैकेंसी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट, जूनियर जियोफिजिसिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 03 फरवरी 2022 से 02 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.
APPSC चयन प्रक्रिया
आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के द्वारा भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मेन्स परीक्षा के जरिए किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर अपलोड कर दी जाएगी. आवेदन करने के बाद आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए