Live Updates

Sarkari Naukri 2022: शिक्षकों की हो रही है बंपर भर्ती, देखें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: सरकारी नौकरी को पाने की इच्छा ज्यादातर युवाओं को रहता है. यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं. हां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं

विज्ञापन

RSMSSB: कुल 10,157 पदों पर भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 10,157 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इनमें बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए 9862 पद हैं और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए 901 पद.

ऐसे करेंआवेदन

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

RSMSSB ने की बड़ी संख्या में भर्ती की घोषणा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने बड़ी संख्या में भर्ती की घोषणा की है. यह भर्ती बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सिनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के रिक्त पदों के लिए हैं इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है.

यूपीएससी: 1012 रिक्त पदों पर भर्तियां

यूपीएससी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 1012 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इनमें से 861 पद सिविल सेवा के लिए हैं और 151 पद भारतीय वन सेवा के लिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.

यूपीएससी: शुरू हो चुकी है आवदेन प्रक्रिया

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा के नोटिफिकेशन को जारी करने साथ ही 2 फरवरी, 2022 से आवेदन प्रक्रिया की भी शुरुआत हो चुकी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं.

यूपीएससी: सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola