Live Updates

RRB NTPC Admit Card 2020-21 LIVE Updates: रेलवे बोर्ड जारी करने वाला है एनटीपीसी का एडमिट कार्ड, जानिए कब और कैसे मिलेगा प्रवेश पत्र

Updated:
विज्ञापन

RRB NTPC Admit Card 2020-21 Download, Sarkari Exam Result 2020 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC पदों पर भर्ती के लिए दूसरे फेज़ की एग्‍जाम डेट जारी कर दी हैं. जल्द ही एडमिट कार्ड रिलीज होने वाला है. आपको किस शहर में और किस तारीख में परीक्षा देनी है, इसकी जानकारी के लिए 6 जनवरी 2021 तक सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर लिंक्स सक्रिय कर दिए जाएंगे. पहले चरण की भर्ती परीक्षा 28 दिसंबर से जारी हैं जिसमें लगभग 22 लाख उम्‍मीदवार परीक्षा दे रहे हैं. बोर्ड अब दूसरे फेज की परीक्षाएं 16 जनवरी से आयोजित करने जा रहा है जिसमें लगभग 27 लाख उम्‍मीदवार शामिल होंगे. अभ्यर्थी अपने संबंधित रीजनल आरआरबी वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे. जानिए कब और कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड

विज्ञापन

1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में देशभर से 1.25 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया था जिसमें से 23 लाख अभ्यर्थी ही पहले चरण में परीक्षा देंगे. सभी योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न चरणों में सीबीटी के लिए बुलाया जाएगा और उसी शेड्यूल के मुताबिक उन्हें सूचना भी दी जाएगी. एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के जरिए 35000 से ज्यादा पदों को भरा जाना है.

यहां देख सकते हैं अपना एडमिट कार्ड

सीबीटी परीक्षा का दूसरा चरण 16 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा। परीक्षा से 10 दिन पहले यानी कल 6 जनवरी को परीक्षा की तारीख, शहर आदि की जानकारी के लिए लिंक एक्टिव किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वो अपने आरआरबी की वेबसाइट पर लिंक देख सकते हैं।

RRB NTPC Phase-2 की मत्वपूर्ण तिथियां-

RRB NTPC Phase-2 परीक्षा शुरू होने की तिथि – 16-01-2021

RRB NTPC Phase-2 परीक्षा की आखिरी तिथि – 30-01-2021

RRB NTPC Phase-2 परीक्षा की एग्जाम सिटी और डेट डिटेल्स जारी होने की तिथि – 06-01-2021 से पहले

RRB NTPC Phase-2 परीक्षा के ई-कॉल लेटर जारी होने की तिथि-12-01-2021

रेलवे ने बढाई रिक्तियां

रेलवे भर्ती बोर्ड के ताजा नोटिफकेशन के अनुसार, 28-02-2019 को नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के विभिन्न पदों को भरने के लिए सेंट्रलाइज्ड नोटिफिकेशन (CEN) नं-01/2019 प्रकाशित किया गया था. इस नोटिफिकेशन में मेट्रो रेल कोलकाता के लिए ट्रैफिक असिस्टेंट (Category-8) की रिक्तियों को संशोधित किया गया है. पहले इस पद की रिक्तियां 87 थीं जिन्हें बढ़ाकर 160 का दिया गया है.

संशोधित रिक्तियों का विवरण

अनारक्षित -65

एससी – 24

एसटी – 12

ओबीसी – 43

ईडब्ल्यूएस- 16

एक्समैन – 16

कुल रिक्तियां – 160

कहां से कर सकेंगे डाउनलोड

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी.

कैसे करें डाउनलोड

स्‍टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.

स्‍टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

स्‍टेप 3: अपनी पर्सनल डिटेल्स भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.

स्‍टेप 4: एडमिट कार्ड आपके सामने होगा. जिसे डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola