Live Updates

RRB NTPC Admit Card 2020-21, Sarkari Exam Result 2020-21 Live Updates : आरआरबी एनटीपीसी दूसरे चरण की परीक्षा के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, पढ़ें क्या है अबतक की लेटेस्ट जानकारी

Updated:
विज्ञापन

RRB NTPC Admit Card 2020-21 Download, Sarkari Exam Result 2020-21, www.rrbcdg.gov.in : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने एनटीपीसी के दूसरे फेज के शिड्यूल की घोषणा कर दी है. जल्द ही दूसरे फेज का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. आरआरबी के अनुसार, दूसरे चरण की एनटीपीसी परीक्षा 16 जनवरी 2021 से 30 जनवरी 2021 के बीच होगी. कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी और डेट और एससी/एसटी अभ्यर्थियों को के लिए यात्रा पास डाउनलोड करने के लिंक 06-01-02021 से पहले एक्टिवेट कर दिए जाएंगे. आरआरबी एनटीपीसी से जुड़ी हर डिटेल के लिए जुड़े रहें हमारे साथ

विज्ञापन

आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा 13 जनवरी, 2021 तक जारी रहेगी

रेलवे बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के पहले फेज की परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से चल रही है. ये परीक्षा 13 जनवरी, 2021 तक जारी रहेगी. इस परीक्षा के लिए पूरे देश में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं.

बोर्ड ने दिया ये सुझाव

बोर्ड ने अंत में छात्रों को सुझाव दिया है कि वे भर्ती परीक्षा के संबंध में किसी भी अनाधिकृत जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करें.

मार्च 2021 तक होगी परीक्षा

जिन उम्‍मीदवारों की परीक्षा दूसरे फेज में हैं उन्‍हें उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस पर इसकी जानकारी भेज दी जाएगी. केवल उन्‍हीं उम्‍मीदवारों का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा जिनका एग्‍जाम इस फेज में है. परीक्षाएं मार्च 2021 तक चलनी हैं इसलिए बाकी स्‍टूडेंट्स के लिए एग्‍जाम डेट्स बाद में जारी होंगी.

16 जनवरी से शुरु होंगी दूसरे फेज की परीक्षा

दूसरे फेज की ऑनलाइन परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी और 30 जनवरी तक जारी रहेंगी. इस बार पहले से अधिक (27 लाख) छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. दूसरे फेज की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. बोर्ड, फ्री ट्रैवल पास भी एडमिट कार्ड के साथ ही जारी करेगा.

आरआरबी इलाहाबाद में एनटीपीसी की 4099 रिक्तियां :

उल्लेखनीय है कि आरआरबी इलाहाबाद में एनटीपीसी के पदों पर कुल 4099 रिक्तियां हैं. इन रिक्तियों के सापेक्ष करीब आठ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. एनटीपीसी की पहले चरण की परीक्षा (28 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2021 तक) में करीब 55 हजार अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं.

जानिए कब जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 3 जनवरी को जारी अपडेट के अनुसार एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा के दूसरे चरण (16 जनवरी से 30 जनवरी) में सम्मिलित होने वाले 27 लाख उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उनकी परीक्षा तिथि से चार दिन पूर्व जारी किया जाएगा। इसका अर्थ है कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि 6 जनवरी होगी उनके लिए आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 10 जनवरी 2020 को जारी किये जाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola