Live Updates

Sarkari Naurki, RRB NTPC 2020 CBT 1 Exam Date : आरआरबी एनटीपीसी के एडमिट कार्ड आने में बस कुछ ही समय बाकी, जाने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

RRB NTPC 2020 Exam Date, Admit Card Latest News Update in Hindi, Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB), जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर NTPC भर्ती परीक्षा के पहले चरण के लिए एग्‍जाम सिटी और एग्‍जाम डेट की जानकारी जारी कर सकता है. एडिमट कार्ड जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आपने रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी. अगर आपका रजिस्ट्रेशन नंबर खो गया है तो उसे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ई-मेल पर चेक करें. रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से उम्‍मीदवार लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. बोर्ड ने कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र छात्रों को उनकी पहली पसंद के एग्‍जाम सेंटर्स देने का पूरा प्रयास किया है मगर एग्‍जाम सेंटर शहर से बाहर भी हो सकते हैं. उम्‍मीदवार अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से एग्‍जाम सेंटर और सिटी की जानकारी चेक कर सकेंगे. जानिए कब तक जारी हो सकता है रेलवे एनटीपीसी का एडमिट कार्ड

विज्ञापन

परीक्षा के वक्त इन डॉक्यूमेंट्स को पास रखना जरुरी

कैंडिडेट्स को उसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देनी होगी जो उनके एडमिट कार्ड पर लिखा होगा. कैंडिडेट्स को परीक्षा देने जाते समय उन्हें अपने एडमिट कार्ड के साथ ट्रेवलिंग पास और एक फोटो वाली कोई आईडी प्रूफ ले जानी होगी.

ऐसे मिलेगी परीक्षा की जानकारी

उम्मीदवारों को परीक्षा के शहर, तिथि और परीक्षा की पाली के बारे में व्यक्तिगत रूप से ईमेल और एसएमएस के माध्यम से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों का लिंक उपलब्ध कराया जायेगा. ई-कॉल लेटर को डाउनलोड करने के लिए लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले लाइव किया जाएगा. भर्ती के अगले चरणों के बारे में अपडेट नियत समय पर जारी किया जाएगा.

आरआरबी सीबीटी का कब होगा आयोजन

तीसरे चरण की परीक्षा में लेबल -1 पदों के लिए आरआरबी सीबीटी (सीईआर आरआरसी 01/2019) अप्रैल 2021 से जून 2021 के तक आयोजित की जायेगी.

कब से शुरु होगी आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा

आरआरबी एनटीपीसी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC- CEN 01/2019) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा सीबीटी परीक्षा होगी जो 28 दिसंबर 2020 से मार्च 2021 तक चलेंगी.

एग्‍जाम सेंटर पर जरूरी होंगी ये चीजें

उम्‍मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर आपने एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के साथ जाना होगा. अपने एडमिट कार्ड पर एक पासपोर्ट आकार का एक फोटो भी लगाना अनिवार्य होगा. एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजनल फोटो आईडेंटिटी कार्ड भी होना अनिवार्य है. अपने साथ एक एक्‍सट्रा फोटो भी जरूर लेकर जाएं.

बोर्ड के पास है ये अधिकार

आवेदन प्रक्रिया या चयन प्रक्रिया के किसी भी स्‍टेप में यदि उम्‍मीदवार को कोई परेशानी होती है, किसी कैंडिडेट की उम्‍मीदवारी रद्द होती है या किसी उम्‍मीदवार को चयन प्रक्रिया में कोई शिकायत हो, तो ऐसी स्थिति में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार रेलवे बोर्ड के पास सुरक्षित है. कोई भी विसंगति होने पर बोर्ड का फैसला ही आखिरी होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola