ePaper

RSMSSB Patwari Result 2021: इंतजार हुआ खत्म, जल्द जारी होगा राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

Updated at : 20 Jan 2022 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
RSMSSB Patwari Result 2021: इंतजार हुआ खत्म, जल्द जारी होगा राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

RSMSSB Patwari Result 2021: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. खबर है कि आरएसएमएसएसबी जल्द ही नतीजों की घोषणा कर सकता है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. खबर है कि आरएसएमएसएसबी जल्द ही नतीजों की घोषणा कर सकता है. राजस्थान सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर को किया गया था. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2020 को शुरू हुई थी. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

RSMSSB Patwari Result 2021: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- जाना होगा.

  • वेबसाइट की होम पेज Recruitment पर उपलब्ध पर जाएं.

  • अब Direct Recruitment of Patwari- 2021 पर क्लिक करें.

  • यहां Result पर क्लिक करें.

  • अब रिजल्ट का पीडीएफ फाइल खुलेगा.

  • उम्मीदवार रोल नंबर और नाम की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

RSMSSB Patwari Result 2021: आंसर-की जारी

राजस्थान में पटवारी के पद पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की आंसर-की जारी हो गई है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आंसर की (RSMSSB Patwari Answer Key 2021) चेक कर सकते हैं.

RSMSSB Patwari Result 2021: वैकेंसी डिटेल्स

राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2020 को शुरू हुई थी. पहले इस वैकेंसी के माध्यम से 4421 पदों पर भर्तियां होनी थी बाद में 957 पद बढ़ा दिए गए. अब कुल 5378 पदों पर भर्तियां होंगी.

RSMSSB Patwari Result 2021: वैकेंसी में हुआ इजाफा

आरएसएमएसएसबी ने पटवारी भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ा दी है. इसके पहले जहां 5378 पदों पर नियुक्तियां होनी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5610 कर दिया गया है. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola