RSMSSB CET 12th Exam 2023 एडमिट कार्ड rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी, गाइडलाइन, डायरेक्ट लिंक यहां चेक करें

RSMSSB CET 12th परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड और परीक्षा के गाइडलाइन जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार नीचे एडमिट कार्ड और दिशानिर्देश डाउनलोड और चेक कर सकते हैं.
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने RSMSSB CET 12th परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड और परीक्षा दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार जो सीनियर सेकेंडरी लेवल के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे RSMSSB की आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
परीक्षा 4, 5 और 11 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी. RSMSSB CET परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका जानने के लिए आगे पढ़ें…
-
RSMSSB की आधिकारिक साइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध RSMSSB CET 12वीं परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
-
लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
-
एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें.
-
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा दिशानिर्देशों की जांच कर सकते हैं. अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं.
RSMSSB CET 12th Exam 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
आरएसएमएसएसबी परीक्षा से संबंधित जारी नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




