आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति को वाइस चांसलर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय रांची के कुलपति प्रोफेसर डॉ एस चटर्जी को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में वाइस चांसलर ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया गया.
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय रांची के कुलपति प्रोफेसर डॉ एस चटर्जी को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में वाइस चांसलर ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में 500 कुलपतियों से आवेदन मांगा गया था जिसमें से 50 कुलपतियों का आवेदन शॉर्टलिस्ट किया गया था. उसमें से प्रोफेसर चटर्जी को उत्कृष्ट कुलपति का सम्मान दिया गया यह कार्यक्रम यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन इन एसोसिएशन विद ब्रेनवंडर्स ने हायर एजुकेशन इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी सम्मिट 2022 जो 27 अगस्त 2022 को दिल्ली में आयोजन किया गया था.
यह सम्मान मिलने से पूरे आरकेडीएफ विश्वविद्यालय रांची के छात्र, छात्राएं एवं शिक्षक काफी उत्साहित हैं. आरकेडीएफ विश्वविद्यालय रांची के कुलसचिव डॉ अमित कुमार पांडे ने कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर एस चटर्जी का स्वागत गर्मजोशी से किया और उन्हें बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










