Live Updates

RBSE Rajasthan Board 5th,8th Result Live: रिजल्ट हुआ जारी, 5वीं में 93.8%, 8वीं के 95.5% स्टूडेंट्स पास

Updated:
विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिए गए हैं. रिजल्ट का लिंक थोड़ी देर में ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव होगा. RBSE कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड के छात्र परिणाम आरबीएसई की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

RBSE class 5th result 2022: लड़कियां आगे

इस साल आरबीएसई 5वीं परीक्षा 2022 में 93.8% पास प्रतिशत दर्ज किया गया है. आरबीएसई 5वीं परिणाम 2022 लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 94 प्रतिशत और आरबीएसई 5वीं परिणाम 2022 लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 93.6 प्रतिशत रहा.

RBSE class 5th result 2022: शिक्षा मंत्री ने की रिजल्ट की घोषणा

आरबीएसई कक्षा 8 का परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किया गया. इस साल बोर्ड ने 93.8% पास प्रतिशत दर्ज किया. आरबीएसई कक्षा 8 की परीक्षा 27 अप्रैल से 17 मई तक आयोजित की गई थी. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर विजिट कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

RBSE class 5th result 2022: 5वीं में 93.8% स्टूडेंट्स पास

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 5वीं में 93.8% स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

RBSE class 8th result 2022: 8वीं में 95.5% स्टूडेंट्स पास

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं परिणाम की घोषणा कर दी गई है. कक्षा 8वीं के 95.5% छात्र पास हुए हैं.

RBSE class 5th, 8th result 2022: रिजल्ट जारी

राजस्थान के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास ने कक्षा 5 और 8 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. परिणाम लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा.

RBSE class 5th, 8th result 2022: सोशल मीडिया पर पूछ रहे स्टूडेंटस कब आयेगा रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड के 5वीं और 8वीं के नतीजों को लेकर स्टूडेंट्स परेशान हैं. सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने अपना गुस्सा भी व्यक्त किया है. स्टूडेंट्स नतीजों के देरी से आने को लेकर पूछ रहे कि कब तक आयेगा रिजल्ट?

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola